
8 April ka Ank Rashifal: आज 8 अप्रैल 2024 है और दिन सोमवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (08/04/2024, 8+4+2+0+2+4=20) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 20 (2+0=2) है, जिसका जोड़ 2 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 2 के स्वामी चंद्रमा हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है।
अंक 1
आप इस समय खुद को विवादों या मुकाबलों से घिरा हुआ पा सकते हैं। अपने स्वास्थ्य और वित्तीय मामलों को सुलझाएं। चोट से बचने के लिए सड़क पर चलते हुए ध्यान रखें। नया प्रशिक्षण शुरू करने के लिए एक अच्छा समय है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 2
लंबी अवधि में प्रयास लाभदायक साबित हो सकते हैं। आज धन आपकी प्राथमिक चिंता का विषय होगा, आज आप खुशियों की तलाश में हैं।परोपकार, सामाजिक कार्य और ज़रूरतमंद लोगों की मदद करना आज आपको सुकून देगा।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
अंक 3
प्रयास करके लक्ष्य प्राप्ति के लिए यह समय शानदार है। विवादों और मुकदमेबाजी से आपकी ताकत और धन का नाश हो सकता है। आज ऐसा कोई कार्य न करें जिससे प्रतिष्ठा की हानि हो या अकेलापन महसूस हो।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
अंक 4
अच्छे से सोचने समझने के बाद ही कोई काम करें। आज अपने प्यार का इज़हार करना आपको अच्छे परिणाम देगा। आप खुशियों की तलाश में हैं और यह खुशियां आपको किसी धर्मार्थ कार्य से मिलेंगी।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा
अंक 5
नए अवसरों को पाकर आपका व्यावसायिक जीवन सूरज की तरह जगमगा रहा है और आपकी बुद्धिमता से आपको शानदार परिणाम मिल रहे हैं। प्रेम के खेल का या मनोरंजन का आनंद लेने के लिए भी आज का दिन सुनहरा है।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग-ग्रे
अंक 6
सफलता प्राप्त करने के लिए अपनी शक्ति का सही दिशा में प्रयोग करें। यह समय पुराने दोस्तों से मिलने का हैं। आपका प्रसन्न मूड नए रिश्तों को बनाने और पुरानों रिश्तों को मजबूत बनाने के मदद करेगा।
शुभ अंक-19
शुभ रंग-नारंगी
अंक 7
अपनी चिंताओं को पीछे छोड़ कर हर पल का मज़ा लें। प्रियजनों को अपने प्यार का अहसास दिलाना न भूलें। खुद पर और उन लोगों पर विश्वास रखें, जो आपकी मदद करते हैं।
शुभ अंक- 29
शुभ रंग-सफेद
अंक 8
आपकी आध्यात्मिक खोज अभी एक नई दिशा ले सकती है। अपनी नयी अंतर्दृष्टि को व्यक्त करने के लिए रचनात्मकता का प्रयोग करें। रिश्तेदारों से बातचीत के लिए कूटनीति की ज़रूरत हो सकती है।
शुभ अंक- 26
शुभ रंग-नीला
अंक 9
आज अपने पुराने दोस्तों के साथ फिर से मिलने का अच्छा समय है क्योंकि आज आप अच्छे मूड में हैं। आप जीवन की चिंताओं को छोड़ कर आनंद और खुशी के साथ हर पल को जीना चाहते है।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया
मेष: दिन शुभ रहेगा...