Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का अंक राशिफल 08 मार्च 2024: शिवरात्रि के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

March 8, 2024

आज का अंक राशिफल 08 मार्च 2024: शिवरात्रि के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 

अंक 1 
यात्रा के लिहाज से आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। धन लाभ के भरपूर मौके आपको मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- हरा

अंक 2
दिन में आपके जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। पद-प्रतिष्ठा में हुए बदलाव का आपको सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। लेकिन पूरे दिन भागदौड़ बनी रहेगी। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- पीला

अंक 3
आज सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में मन लगेगा। आपको अपने लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए ही किसी काम को करना होगा। सुख-सुविधा की चीजों की खरीदारी करने में व्यस्त रह सकते हैं। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला

अंक 4
आज का दिन आपके लिए चिंताओं से मुक्ति पाने का है। अचानक धन लाभ के अच्छे मौके बन सकते हैं जिसको आपको हाथ से छोड़ना नहीं है। परिवार के सदस्यों का अच्छा साथ मिलेगा। 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- हरा

अंक 5
दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला साबित होगा। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज काम धंधे से अच्छा मुनाफा हासिल कर सकते हैं। सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है। 
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- सफेद

अंक 6
आज आपके द्वारा बनाई गई किसी योजना पर काम करने का समय आ गया है। कार्यों में लिए गए निर्णयों की सराहना होगी। लेकिन बेफिजूल के खर्चे भी बढ़ सकते हैं। 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल

अंक 7
आज आपका मन कुछ उदास रह सकता है। धन की हानि होने के संकेत है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- हरा

अंक 8
कार्यालय, व्यवसाय और घरेलू खर्च के लिए संतुलित एवं उपयोगी बजट बनाएंगे। किए गये कार्यों से आपको यश मिलेगा। आप के कार्य करने की क्षमता में बढ़ोत्तरी हो सकती है। 
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- सिल्वर

अंक 9
धन संबंधी मामलों में रूकावटें आ सकती हैं। आप उदारता से अपना कार्य करेंगे। साक्षात्कार आदि में सफलता हासिल कर सकते हैं। शिक्षा के लिए प्रयासरत विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- सफेद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें