Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का अंक राशिफल 13 मई 2024: सोमवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

May 13, 2024

आज का अंक राशिफल 13 मई 2024: सोमवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

13 may ka Ank Rashifal: आज 13 मई 2024 है और दिन सोमवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (13/05/2024, 1+3+5+2+0+2+4=17) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 17 (1+7=8) है, जिसका जोड़ 8 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 8 के स्वामी शनि हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

अंक 1
अगर आज कोई नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई जल्द हो जाएगी। प्रेम संबंध में आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। भावनात्मक एवं पारिवारिक संबंधों का ध्यान रखें। अचानक कहीं भ्रमण का कार्यक्रम बन सकता है।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग-  नारंगी

 

अंक 2  
आज का दिन आपके लिए उल्लास भरा रहेगा। जीवनसाथी का साथ आपके सौभाग्य में वृद्धि करेगा। वाहन या घर खरीदने के लिए आज का दिन उचित है। रुके हुए काम पूरे हो सकते है। आज आप रिश्तों को लेकर दुविधा में पड़ सकते हैं।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा

 

 

अंक 3
परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। बच्चों की तरफ से परेशानी आ सकती है। वैवाहिक जीवन में भी थोड़ी समस्याएं आएंगी लेकिन आप समझदारी और चतुरता से उन्हें संभाल लेंगे। जीवनसाथी का सहयोग और प्रेम में सफलता मिलेगी। विवाह के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग-  हरा

 

 

 

अंक 4
दिन की शुरुआत में पारिवारिक मामले आपको बेचैन करेंगे। परिवार का कोई व्यक्ति झुकना नहीं चाहेगा। परिजनों या पत्नी से मतभेद हो सकता है। परन्तु करियर एवं व्यक्तिगत जीवन में अहम को न आने दें।
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला

 

 

अंक 5  
उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आज का दिन उचित है। नई नीतियां आपको आर्थिक लाभ दिलाएंगी। विवाह के रिश्ते के लिए आज का दिन उत्तम है। आज परिवार के साथ छोटी-छोटी यात्राएं कर सकते हैं।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया

 

 

अंक 6
आज आपका मन विचलित रहेगा। आज आपको ध्यानपूर्वक काम करने की जरूरत है। शिक्षा में रूकावट आ सकती है। जिस कारण परिवार में अशांति आ सकती है। ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है।
शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला

 

 

अंक 7
आज आपका मन सातवें आसमान पर है। प्रियजन से जो उम्मीदें लगाकर बैठे हो वह आज पूरी हो सकती। विदेश यात्रा पर जाने और नए संबंध बनाने के योग बन रहे हैं। आज आप चर्चा में रहेगें। कोर्ट से संबंधित मामले एवं सरकारी कार्यों में विजय प्राप्त होगी।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे

 

 

अंक 8
आपके अटके कार्य आज पूर्ण हो सकते हैं। संपत्ति से संबंधित मामलों में जिम्मेदारी से काम लें। कार्य की अधिकता के कारण आज मौज – मस्ती नहीं कर पाएंगें। प्रेमी के साथ डेट का प्रोग्राम बन सकता है। ध्यान रखें रिश्तों में समस्याएं  हो सकती हैं।
शुभ अंक-6
शुभ रंग- लाल

 

 

अंक 9
सरकारी नौकरी वालों का ट्रांसफर हो सकता है। यह परिवर्तन आपको बेहतरी की ओर ले जाएगा। अगर आप मित्र या प्रेमी की तलाश कर रहे हैं तो तलाश पूरी होगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
शुभ अंक-29
शुभ रंग- गुलाबी

ये भी पढ़ें: ड्रेस कोड को लेकर मचा बवाल, दो लोगों की मौत, UN ने जताई चिंता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें