Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का अंक राशिफल 15 अप्रैल 2024: सोमवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

April 15, 2024

आज का अंक राशिफल 15 अप्रैल 2024: सोमवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

15 April ka Ank Rashifal: आज 15 अप्रैल 2024 है और दिन सोमवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (15/04/2024, 1+5+4+2+0+2+4=18) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 18 (1+8=9) है, जिसका जोड़ 9 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 9 के स्वामी मंगल हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। आज के दिन माता को पीला फूल, मिष्ठान और सिंदूर अवश्य अर्पित करें। इससे आपको लाभ प्राप्त होगा। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

अंक 1 
व्यवसाय या नौकरी के लिए आपको अभी छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। कारोबार में विकास के लिए इसकी मार्केटिंग और प्रचार की तरफ ध्यान दें। व्यावसायिक परेशानी से घबराये न बल्कि साहस से इनका सामना करें, हर क्षेत्र में लाभ होगा। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी

 

 

 

 

अंक 2 
आपकी नीतियों और रणनीतियों की अत्यधिक सराहना की जा रही है, इससे आपकी प्रतिष्ठा और स्थिति दोनों में सुधार होगा। आज आर्थिक लाभ की भी संभावना है। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

 

 

अंक 3 
अपने पेशेवर वातावरण के साथ साथ चीजों को आसान बनाने के लिए यह समय बेहतरीन है।  आज जो विकल्प आपके पास हैं वो आपके लिए बेहद लाभदायक हैं।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 

 

 

 

अंक 4 
इस समय सहयोगियों या पिता का सलाह आपको भाषण लग सकती है लेकिन याद रखें जो आपसे प्यार करते हैं, वो आपको दिल से राय देते हैं। आप अपने कीमती सामान को लेकर रक्षात्मक हैं किंतु आपकी सच्ची सम्पति आपकी कला है।
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 

 

 

अंक 5 
सकारात्मक रहें और सही कनेक्शन ढूंढें। अब आप नई तकनीकों और योजनाओं को लेकर बेहद उत्साहित है जिससे आपका करियर चमकने वाला है। याद रखें गिरने की जगह गिर के फिर उठना अधिक महत्वपूर्ण है।
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे

 

 

अंक 6 
एक छोटी सी यात्रा आपको नए व्यवसायिक संबंधों और सौदों तक ले कर जा सकती है। नई साझेदारी या व्यावसायिक परियोजना की भी संभावना है। अपने मिशन और उद्देश्य को गंभीरता से लेते हुए आगे बढ़ें, विजय आपकी ही होगी। 
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी

 

 

अंक 7 
कोई भी निर्णय सोच समझ कर या किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह के बाद लें। आज हर काम पूरी निष्ठा से करें और हर बात का ध्यान रखें। लोगों का सम्मान करें और अहंकार से दूर रहें। 
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 

 

 

अंक 8 
किस्मत आज आप पर मेहरबान है इसलिए आप जो भी चाहते है उसे हासिल करने के लिए आज पूरी मेहनत करें। जो लोग रत्नों और गहनों के व्यापर से जुड़े हुए हैं उन लोगों के लिए आज का दिन खासतौर पर शुभ है। 
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 

 

 

अंक 9 
अभी आप दान या गैर लाभ के कार्यों में दिलचस्पी ले सकते हैं। याद रखें, ज़िंदगी मुश्किलों से भरी हुए है, लेकिन अपने प्रयासों से आप उन पर विजय पा सकते हैं। अपना मनचाहा करियर चुनने का भी मौका मिलेगा।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया

 

ये भी पढ़ें: कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को ‘सुप्रीम’ झटका, जज ने कहा- चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप नहीं कर सकते

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें