Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का अंक राशिफल 15 मई 2024: बुधवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

May 15, 2024

आज का अंक राशिफल 15 मई 2024: बुधवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

15 may ka Ank Rashifal: आज 15 मई 2024 है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (15/05/2024, 1+5+5+2+0+2+4=19) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 19 (1+9=10) है, जिसका जोड़ 1 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 1 के स्वामी सूर्य हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज आपके लिए दिन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज मेहनत करने को बंपर लाभ मिलने की संभावना है। वहीं नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा गुजरेगा। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। वहीं पर आज आपके रिश्तो में भी सुधार आएगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। 
लकी नंबर:  19,      शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आज कुछ अधूरे कार्य भी पूर्ण होने की संभावना है। व्यापार में आज कोई खुशखबरी आ सकती है। यदि शेयर मार्केट में पैसा निवेश करना चाहते हैं, तो आज आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 2,     शुभ रंग:  हल्का सफेद

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं आज के दिन आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव से बचकर रहें। घर परिवार सहयोग पूर्ण रूप से मिलेगा। आज आपको धन प्राप्ति होगी।
लकी नंबर: 40,      शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का बहुत अच्छा रहेगा। सिंगल रहने वालों के लिए आज का दिन भी खुशनुमा बीतेगा। वहीं प्रेमी के साथ अच्छे संबंध रहने की संभावना है। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। परिवार में धन की स्थिति अच्छी रहेगी। 
लकी नंबर:  18,        शुभ रंग: हल्का गुलाबी

 

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज आपके कुछ पुराने कार्य भी सम्पन्न हो पाएंगे। वहीं आज के दिन कुछ नए कार्य शुरू करें। आज आपका स्वास्थ्य काफी हद तक अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव से बचकर रहें। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बिताएंगे। वहीं आज के दिन आप जीवनसाथी को कोई उपहार भी दे सकते हैं। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:  20,      शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए कुछ नए कार्य लेकर के आ सकता है। जिसके कारण आपको खुशी मिलेगी। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं। वहीं आज प्रेमी को उपहार देंगे। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी। 
लकी नंबर:  58,     शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज आपका दिन बहुत ज्यादा फेवरेबल रहेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आज के दिन आप किसी कार्य को लेकर के गर्व महसूस करेंगे। जीवन साथी का साथ भी मिलेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। लेकिन आज के दिन आपको कहीं से पर्याप्त धन मिलने के आसार हैं। 
लकी नंबर: 50       शुभ रंग:  हरा

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन उतार चढ़ाव भरा रहने की संभावना है। इसलिए आज के दिन सतर्क रहकर कार्य करें। नौकरी में आपको सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने के कारण आपको ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। लव-लाइफ में दिन अच्छा बीतेगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:   28       शुभ रंग:  हल्का पीला

मूलांक 9 (MULANK 9)
मूलांक 9 वालों का आज का दिन मिला-जुला रहेगा। वहीं आज के दिन किसी चीज को लेकर आप तनाव में रह सकते हैं। आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। जीवन साथी से वार्तालाप करने की भी आवश्यकता है। वहीं पर धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 80       शुभ रंग: पर्पल

ये भी पढ़ें: ड्रेस कोड को लेकर मचा बवाल, दो लोगों की मौत, UN ने जताई चिंता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें