Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का अंक राशिफल 18 फरवरी 2024: रविवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

February 18, 2024

आज का अंक राशिफल 18 फरवरी 2024: रविवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

अंक 1
उत्साह के बाद अभी यह समय अकेले रहने का है। अतिरिक्त आराम करके आप यारी-दोस्ती की व्यस्तताओं से खुद को तरो-ताज़ा करेंगे। उन बुजुर्गों के साथ समय बिताएं जो आपको आध्यात्मिक अंतर्दृष्टि प्रदान करें और पाखण्ड से बचें।

अंक 2
आज अपने परिवार से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। विभिन्न तरीकों से आपकी रचनात्मकता लोगों तक पहुंचेंगी। हर चीज़ की अधिकता भी अच्छी नहीं होती, इसलिए संतुलन बना कर रखें।

अंक 3
सांसारिक लक्ष्य आपको आकर्षित कर रहे हैं। जहाँ भी आप जाते हैं, पार्टी भरा जीवन जी रहे हैं।हाल के दिनों में मिली सफलता का मित्रों और परिवार के साथ आनंद लें लेकिन सावधानी ज़रूर बरतें।

अंक 4
यदि आप अधिक पार्टी करते हैं तो दुर्घटनाएं या चोरी की संभावना है। ऐसा प्रतीत होता है कि हर चीज़ आपके जीवन में गहरी छाप छोड़ती है। आपका व्यावहारिक दृष्टिकोण आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा।

अंक 5
संपत्ति, धन और पैसा सब मिलेगा, बस उनका प्रयोग सोच समझ कर करें। आपके पद में बदलाव आपके काम को भी बदल सकता हैं। अपने काम में आपको अधिक अधिकार प्राप्त होंगे।

अंक 6
आपका नेतृत्व मूल्यवान और ज़रूरी है। उस सम्मान का आनंद लें जो दूसरे अभी आपको दे रहे हैं। आज आपके सितारे आपको अनंत संभावनाएं प्रदान करेंगे।

अंक 7
अधिक संवेदनशील होने की वजह से आप निराश हो सकते है। गलतफहमी दूर करनी है तो अपने मनोभाव व्यक्त करें। जीवन आपको जो सुनहरे मौके दे रहा है उन्हें दोनों हाथों से बटोरें।

अंक 8
यह समय आपके लिए शानदार है। क़ानूनी मामले आपके पक्ष में हैं। आपको अपने सलाहकार या पिता के साथ विदेश यात्रा का मौका मिलेगा। आपकी आध्यात्मिक विश्वासों का परीक्षण किया जा सकता है।

अंक 9
आजकल दुनिया की रफ्तार बहुत तेज़ है, ऐसे में स्वयं को देखें और विचार करें। अपनी आंतरिक प्रतिभा और शक्ति को खोजने के लिए शुभ समय है। किसी नए काम की शुरुआत करने से बचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें