Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का अंक राशिफल 20 फरवरी 2024: मंगलवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

February 20, 2024

आज का अंक राशिफल 20 फरवरी 2024: मंगलवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

20 february ka Ank Rashifal: 20 फरवरी 2024 दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (20/02/2024, 2+0+2+2+0+2+4=12) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 12 (1+2=3) है, जिसका जोड़ 3 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 3 के स्वामी बृहस्पति हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। आप इसे मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता हैं।

अंक 1
आज आप लोगों के करियर में सुधार आएगा। नौकरी को लेकर के कोई खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य आप लोगों का काफी हद तक बेहतर रहेगा। अगर आपको किसी भी तरह से वाणी से संबंधित परेशानी हो रही थी, तो वह पहले से बेहतर हो जाएगी। रिलेशनशिप में भी कई चीजों को लेकर के बदलाव आ सकता है। आज अपने प्रेमी के साथ समय बिताएंगे।
लकी नंबर:  11,      शुभ रंग: गोल्डन

अंक 2
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक खास रहेगा, क्योंकि आज आप नए लोगों से मिल सकते हैं। आज आपकी किस्मत करियर में आपका साथ देगी। कुछ ऐसी नई चीज शुरू हो सकती है जिसे आप लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। स्वास्थ्य आपका आज बेहद ही अच्छा रहेगा। प्रेम संबंध भी आपके मधुर रहेंगे। इसके कारण आप अपने जीवन साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आप लोग अपने नए मित्रों से मुलाकात कर सकते हैं।
लकी नंबर: 43,     शुभ रंग:   सुनहरा

अंक 3
आज का दिन कार्य को लेकर के मिला-जुला रहेगा, मगर किसी भी चीज को लेकर के चिंता बनी रहेगी। आज आपके स्वास्थ्य में भी अचानक से बदलाव आ सकता है। इसलिए आप अपने स्वास्थ्य का आज ध्यान खास तौर से रखें। आज प्रेम संबंध भी आपके सामान्य रहेंगे। जिस वजह से प्रेमी को ज्यादा समय आप नहीं दे पाएंगे। आर्थिक स्थिति मिली जुली रहेगी। अनावश्यक धन खर्च करने से बचें।
लकी नंबर:  90,      शुभ रंग: पीला

अंक 4
आज आपका दिन काफी हद तक मधुर रहेगा। जिस कारण आपके मन में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। कार्य में भी आपको सुखद प्राप्ति होगी। अधूरे काम भी पूरे होंगे। स्वास्थ्य भी आपका पहले से बेहतर रहेगा, मगर सर्दी, खांसी और जुकाम से समय पर बचकर के रहें। जीवनसाथी के साथ समय बिता सकते हैं। पारिवारिक जीवन भी आपका मधुर रहेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। धन प्राप्ति शाम के समय में हो सकती है।
लकी नंबर:  45,        शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

अंक 5
आज के दिन में कुछ नए बदलाव हो सकते हैं। जिस वजह से आप कार्य में व्यस्त रहेंगे। आज अपने आप को समय नहीं दे पाएंगे। आज अधिक कार्य होने के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। इसलिए आज के दिन मेडिटेशन जरूर करें। आज आप अपने परिवार अपने मित्रों को भी समय नहीं दे पाएंगे। इसलिए कोशिश करें, कि अपने आप को आज समय जरूर दें। आर्थिक स्थिति पहले से आने वाले दिनों में बेहतर होगी। कोई नई खुशखबरी आपको दोपहर के बाद मिल सकती है।
लकी नंबर:  89,      शुभ रंग:  सुनहरा

अंक 6
आज का दिन शाम के बाद काफी हद तक बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपसे वरिष्ठ लोग आपकी तारीफ करेंगे। जिसके कारण आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य आपका आज अच्छा रहेगा। अपने आप को तरोताजा महसूस करेंगे। जिसके कारण आप और भी काम कर पाएंगे। अपने परिवार को भी समय दे पाएंगे। आर्थिक स्थिति में विकास होगा। धन की स्थिति बेहतर रहेगी।
लकी नंबर:  9,     शुभ रंग: गोल्डन

अंक 7
आज का दिन कार्यक्षेत्र में मिला-जुला रहेगा। आज कार्य में आपको थकान महसूस होगी। मन ना लगने के कारण आप सही से कार्य नहीं कर पाएंगे। जिसके कारण आपको मानसिक तनाव हो सकता है। इसलिए आज के दिन आप अपने आप को शांत रखें। परिवार में आज सब का मान सम्मान करें। बड़ों का आशीर्वाद लें, ताकि आपके जीवन में आपको प्रगति प्राप्त हो। धन की स्थिति बेहतर रहेगी। जिसके कारण धन संबंधित तनाव नहीं रहेगा।
लकी नंबर: 44       शुभ रंग:  भूरा

अंक 8
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त होगी। जिसके कारण आप खुश रहेंगे। सब आपकी प्रशंसा भी कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा। किसी भी तरह से आपको घबराने की आवश्यकता नही है। पारिवारिक जीवन में आज मधुरता बनी रहेगी। पिता से किसी भी तरह की अनबन थी, तो वह आज समाप्त हो जाएगी। धन की स्थिति भी सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:   5       शुभ रंग:  क्रीम

अंक 9
आज का दिन आपके लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कार्य में कुछ नई चीज आप कर सकते हैं। कुछ रोमांचक कार्य भी आज आप कर सकते हैं। जिसके कारण आपके अंदर उत्साह जागृत रहेगा। आज स्वास्थ्य को लेकर भी ऊर्जावान रहेंगे और कार्यक्षेत्र में भी आप हर चीज प्राप्त कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में समय न देने के कारण किसी से अचानक से बहस हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि अपने जीवन साथी को और परिवार में समय जरूर दें। धन को लेकर की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 2        शुभ रंग: सफेद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें