Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का अंक राशिफल 23 अप्रैल 2024: मंगलवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

April 23, 2024

आज का अंक राशिफल 23 अप्रैल 2024: मंगलवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

23 April ka Ank Rashifal: आज 23 अप्रैल 2024 है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (23/04/2024, 2+3+4+2+0+2+4=17) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 17 (1+7=8) है, जिसका जोड़ 8 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 8 के स्वामी शनि हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

अंक 1 
आज अपनी योजनाओं के अनुसार कार्य न होने पर आप निराश हो सकते हैं। फिर से शुरुआत करें क्योंकि हार न मानने वाले की अवश्य जीत होती है। अहंकार को छोड़ रवैये को बदलने के लिए भी यह अच्छे क्षण हैं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया

अंक 2 
आप आज लोगों से मिलने जुलने के इच्छुक हैं। आपका आत्मविश्वास बेहद उच्च है और पूरी दुनिया को अपनी मुठ्ठी में कर लेना चाहते हैं। आप अब वह करने के लिए तैयार हैं जो आप करना चाहते है। 
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

अंक 3 
आज दीर्घकालिक निवेश न करें, आप धोखे का शिकार हो सकते हैं। व्यवसाय या नौकरी में परिवर्तन करना चाहते हैं तो यह समय उचित है। अपने विकास के लिए नए कार्य और नए अवसरों को खोजें। 
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी

अंक 4 
दान करने के साथ काम करने में भी आपकी रूचि हो सकती है। आज का समय बैठकों, गतिविधियों में भाग लेने के साथ साथ अपने ज्ञान और शौक को भी बढ़ावा देने का है। आज आप कमजोर महसूस करेंगे।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला

अंक 5 
नेटवर्किंग का प्रयोग करके आप और भी तरक्की कर सकते हैं। आज अपने शुभ चिंतकों को निराश न करें। मेहनत और ईमानदारी का बढ़िया परिणाम भी इस समय आपको प्राप्त होने वाला है। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल

अंक 6 
यह समय घर और काम के बीच संतुलन बनाने का है। आज आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएंगे, इसके साथ रोमांस की संभावना भी है। 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

अंक 7 
आज समय है अपने नेतृत्व तथा प्रबंधकीय क्षमताओं को समझने व प्रयास करने का, इससे आपको प्रसिद्धि और प्रयास दोनों मिलेंगे। अपने कार्यों से कमाई प्रतिष्ठा आपको भौतिक सुरक्षा प्रदान करेगी। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

अंक 8
कार्यस्थल पर आपके प्रदर्शन के कारण आपको सम्मान और प्रशंसा मिलेगी। आपके व्यक्तित्व की कुछ विशेष खूबी सहकर्मियों और अधिकारियों को आपका प्रशंसक बना देगी। 
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा

अंक 9
आज आप मानसिक रूप में पूरी तरह से सक्रिय है और आपको हर कोशिश में सफलता मिलने वाली है। स्वयं के प्रयासों, कड़ी मेहनत और तर्क के साथ चुनौतियों का सामना करने के लिए यह बेहतरीन समय है। 
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा 

ये भी पढ़ें: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में High-Tech E-Bus सेवा शुरू, सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें