Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का अंक राशिफल 24 मई 2024: शुक्रवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

May 24, 2024

आज का अंक राशिफल 24 मई 2024: शुक्रवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। 

अंक 1 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला होगा। छोटी-मोटी दुर्घटना होने से आपको अपने आपको बचना होगा। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें नहीं तो आपको इसका बुरा परिणाम मिल सकता है। 
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- लाल

 

अंक 2
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ होगा। धन लाभ के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको किसी काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- हरा

 

 

अंक 3 
प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको कहीं से अचानक से धन लाभ मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला

 

 

 

अंक 4 
आपकी सभी तरह की इच्छाएं पूरी होंगी। समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। धन लाभ के अच्छे अवसरों में वृद्धि होगी। लेकिन आपको सावधानी से वाहन आदि चलाना होगा। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला

 

 

अंक 5
आज किसी समूह में दिन व्यतीत होगा। दूसरों की ज़रूरत को अपनी जरूरतों से आगे रखना चाहिए तभी काम बनेंगे। नए दोस्त बनाएं किंतु पुराने दोस्तों से भी बातचीत करना न छोड़ें।
शुभ अंक- 30
शुभ रंग- सुनहरा

 

 

अंक 6
परिवार सम्बन्धी समस्याओं जैसे मतभेद या स्वास्थ्य में गड़बड़ी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने आलोचकों का अच्छे से सामना कर रहे हैं और आपके नेतृत्व कौशल की प्रशंसा की जा रही है। 
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- सफेद

 

 

अंक 7
सही समय और सही जगह पर अपने विचारों को प्रस्तुत करें। आज आपके जीवन में असंतोष का भाव आएगा, जिससे आपको लगेगा कि आपका जीवन नियंत्रण से परे हैं।  , 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल

 

 

अंक 8 
आपको मिली हुई नई आज़ादी से आज आप बेहद उत्साहित रहेंगे। यात्रा में होने वाली समस्याओं जैसे बीमारी या सामान खोना आदि के लिए तैयार रहें। यह आपके करियर में बदलाव के पल हो सकते है।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- पीला

 

 

अंक 9
आय के नए स्रोत भी मिल सकते हैं। इस बीच अपने खर्च को लेकर सतर्क रहें। यह समय आपके लिए भाग्यशाली है। सामाजिक सेटिंग्स में, आप कुछ भी गलत नहीं कर सकते। 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सफेद

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु के CM विजय ने 134.83 करोड़ रुपये की ‘Kuruvai Special Package Scheme 2026’ की घोषणा की

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें