Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का अंक राशिफल 25 अप्रैल 2024: गुरुवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

April 25, 2024

आज का अंक राशिफल 25 अप्रैल 2024: गुरुवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

25 April ka Ank Rashifal: आज 25 अप्रैल 2024 है और दिन गुरुवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (25/04/2024, 2+5+4+2+0+2+4=19) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 19 (1+9=10) है, जिसका जोड़ 1 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 1 के स्वामी सूर्य हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

अंक 1 
आज आप दान या नॉन प्रॉफिट कामों को करने के इच्छुक हैं। कार्य के प्रति आपका सकारात्मक नजरिया और कौशल आपको उस स्थिति में ले जा सकता है जिसका आपने ड्रीम देखा है।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी 

अंक 2  
आज आप निराश महसूस करेंगे, लेकिन अपने विश्वास को कम न होने दें। आप उन मुसीबतों का भी कुशलता से सामना करेंगे जो आपकी प्रगति को प्रभावित कर रही है। 
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा 

अंक 3 
भाग्य आज आपके पक्ष में हैं जहाँ न केवल धन बल्कि सफलता और प्रसिद्धि भी आपका इंतज़ार कर रहे हैं। इंटरनेट व नेटवर्किंग से आप अपने कार्य में संभावनाओं को बढ़ा सकते हैं।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  हरा

अंक 4 
किसी नयी शुरुआत के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बिना शर्त का प्यार वास्तविक प्यार है, यह जानकर आप आज आप नए रिश्ते में बंधने के लिए तैयार हैं।
शुभ अंक-23 
शुभ रंग- पीला 

अंक 5  
सरकार और संबंधित एजेंसियां या बड़े निगम के साथ काम करने की आपकी अभिलाषा आज पूरी हो सकती है। आजीविका के नए और बेहतर तरीके मिलेंगे जिससे आपके प्रयासों की नई शुरुआत होगी। 
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया 

अंक 6
तनाव से बचें और चीज़ों को हलके में लें। लोगों के बारे में न अधिक सोचें क्योंकि आप उन पर निर्भर नहीं है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। 
शुभ अंक-16 
शुभ रंग- नीला 

अंक 7 
आपके अधिकारी या मालिक आप पर अभी पूरी तरह से मेहरबान हैं और आपको जल्द ही पदोन्नति मिलेगी। कार्य या उच्च शिक्षा के लिए आपको यात्रा करने का मौका भी मिल सकता है। 
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- ग्रे 

अंक 8
आज कार्यस्थल पर नई परियोजनाओं और कार्यों की शुरुआत की संभावना है। आप बहुत महत्वाकांक्षी हैं और अपनी वर्तमान वित्तीय स्थिति से संतुष्ट नहीं हैं।
शुभ अंक-6 
शुभ रंग- लाल 

अंक 9 
मार्केटिंग रणनीतियों, व्यापार योजनाओं और बिक्री योजना पर कार्य करने के लिए ऑनलाइन सहायता लें। दूसरे की सलाह से पहले ही योजनाएं बना लें, ताकि आपकी क्षमताओं के बारे में अन्य लोग भी जानें।
शुभ अंक-29 
शुभ रंग- गुलाबी 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें