Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का अंक राशिफल 27 मार्च 2024: बुधवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

March 27, 2024

आज का अंक राशिफल 27 मार्च 2024: बुधवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

27 March ka Ank Rashifal: आज 27 मार्च 2024 है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (27/03/2024, 2+7+3+2+0+2+4=20) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 20 (2+0=2) है,  जिसका जोड़ 2 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 2 के स्वामी चंद्रमा हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक को भाग्यांक भी कहा जाता है। 

अंक 1
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक व्यस्त रहेगा। आज आप काम को लेकर के तनाव में रह सकते हैं, वहीं आज यात्रा होने की संभावना भी है। आज काम के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। आज अपने परिवार वालों के साथ भी यात्रा करने के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, ऊर्जावान रहेंगे। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी।
लकी नंबर:  55,      शुभ रंग: गुलाबी

अंक 2
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा, वहीं पर आज आप व्यापार से संबंधित कोई खुशखबरी प्राप्त कर सकते हैं। चीज बेहतर होगी। आज का दिन आप लोगों के लिए स्वास्थ्य को लेकर के अच्छा रहेगा। ऊर्जावान रहेंगे। आज आप अपने घर परिवार वालों के सदस्यों के साथ कहीं जाने का विचार भी कर सकते हैं। आज के दिन आपके धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 35,     शुभ रंग:  सफेद

अंक 3
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। आप सभी कार्य को संपन्न कर पाएंगे, वहीं पर कोई ऐसा कार्य भी आरंभ कर सकते हैं। जिससे आपकी आमदनी बढ़ेगी। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज अपने घर परिवार के सदस्यों के साथ समय जरूर बिताएंगे। धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। आने वाले समय में भारी धन की प्राप्ति होने की भी संभावना है।
लकी नंबर: 70,      शुभ रंग: नारंगी

अंक 4
आज के दिन आपको व्यापार में लाभ होगा। लेकिन आज कुछ लोगों से थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। परिवार को समय दें, दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। किसी पुराने रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी, परंतु धोखाधड़ी और चोरी से सतर्क रहें।
लकी नंबर:  25,        शुभ रंग:  श्वेत

अंक 5
आज का दिन आप लोगों के जीवन में बदलाव लाएगा। कार्य क्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है, वहीं पर जो छात्र हैं उन लोगों के लिए भी कोई खुशखबरी आ सकती है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।  खाने पीने में ध्यान दें। घर में किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है।
लकी नंबर:  20,      शुभ रंग:  पीला

अंक 6
आज आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। दिन अच्छा बीतेगा। किसी बड़े बुजुर्ग से सलाह लेना उचित रहेगा। कोई भी निर्णय जल्दवाजी में न लें। परिवार को सहयोग मिलेगा। भाइयों से सलाह मशवरा जरूर लें। प्रेमी के साथ घूमने का समय नहीं मिलेगा। धन की स्थिति पहले की अपेक्षा ठीक रहने की संभावना है।
लकी नंबर:  55,     शुभ रंग: हल्का लाल

अंक 7
आज कार्य क्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। धन को लेकर के चिंतित न रहें, क्योंकि धन जरूर मिलेगा। पारिवारिक माहौल सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन बाहर के खाने से बचें। प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। जिसके कारण दिन यादगार बन सकता है।
लकी नंबर: 32       शुभ रंग:  क्रीम

अंक 8
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में कुछ अधूरे कार्य भी निपट सकते हैं, वहीं पर आज आपके स्वास्थ्य में थोड़ी गड़बड़ी आ सकती है। जिन लोगों को सर्दी लगी हुई है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज प्रेम संबंधों में भी मधुरता आएगी, वहीं पर धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहने की संभावना है।
लकी नंबर:   24       शुभ रंग:  नारंगी

अंक 9
आज का दिन आप लोगों का व्यापार को लेकर अच्छा जाएगा, वहीं पर यदि आप बिजनेस पार्टनर के साथ व्यापार करते हैं, तो आज आप उनसे सलाह मशवरा करके ही कोई भी काम करने का प्रयास करें। नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप अपने प्रेमी के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे, समय अच्छा रहेगा।  
लकी नंबर: 27       शुभ रंग: चैती

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें