Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का पंचांग 12 दिसंबर 2024: जानें गुरुवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहु काल का समय

December 12, 2024

आज का पंचांग 12 दिसंबर 2024: जानें गुरुवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहु काल का समय

Aaj Ka Panchang 12 December 2024: आज के दिन मोक्षदा एकादशी के व्रत का पारण किया जाएगा। आज के दिन पारण का समय सुबह 07:05 ए एम से 09:09 ए एम तक रहेगा। उसके बाद त्रयोदशी तिथि की शुरुआत हो जाएगा। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:53 am से 12:37 pm तक रहेगा। इस मुहूर्त में पूजा करना शुभ होगा। राहुकाल का समय दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे सायंकाल तक रहने वाला है। अब आइए जानें आज का पूरा पंचांग।

Aaj Ka Panchang 12 December 2024 (आज का पंचांग 12 दिसंबर 2024)संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष,पर्व – एकादशी पारण

तिथि-द्वादशी 10:27 pm तक फिर त्रयोदशी

दिवस -गुरुवार

सूर्योदय-07:06am

सूर्यास्त-05:25pm

नक्षत्र-अश्वनी 09:53 am तक फिर भरणी

चन्द्र राशि – मेष,स्वामी ग्रह-मङ्गल

सूर्य राशि-वृश्चिक,स्वामी=मङ्गल

करण- बव 11:47am तक फिर बालव

योग- परिघ03:25 pm तक फिर शिव

शुभ मुहूर्त

1अभिजीत-11:53 am से 12:37 pm तक

2विजय मुहूर्त-02:21pm से 03:26pm तक

3गोधुली मुहूर्त–06:20pm से 07:22pm तक

4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:07m से 05:09am तक

5अमृत काल-06:09am से 07:41am तक

6निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:42से 12:25तक रात

संध्या पूजन-06:20 pm से 07:09pm तक

दिशा शूल-दक्षिण दिशा।इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्तराहुकाल– दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे सायंकाल तक

क्या करें- आज परम पवित्र शुभ मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का पारण व द्वादशी दिवस गुरुवार है। आज एकादशी का पावन पारण करें। आज भगवान विष्णु जी की उपासना तिथि होती है। द्वादशी के पारण का भी महत्व है। गुरुवार व्रत संकट समाप्त करता है। भगवान विष्णु पालनकर्ता व कल्याणकारी हैं,उनकी उपासना करें। भगवान विष्णु के नाम का मानसिक जप करें। मार्गशीर्ष माह में भगवान शिव की सगुण व निर्गुण दोनों उपासना अवश्य करें। यह उपवास बहुत ही पुण्यदायी है। मार्गशीर्ष माह में भगवान कृष्ण की विधिवत उपासना होती है,भगवान कृष्ण के नाम का जप करें,गुरुवार व्रत करने से कष्ट नष्ट होते हैं,पुण्य की प्राप्ति होती है ।आज सात अन्न दान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं। यह उपवास फलाहारी होता है। आज गुरु व सूर्य के बीज मंत्र का जप समृद्धि देगा। इस मार्गशीर्ष माह में भगवान कृष्ण के नाम का जप व संकीर्तन करने से पाप नष्ट होते हैं व आपका प्रगति मार्ग प्रशस्त होता है तथा भगवान कृष्ण की भक्ति प्राप्त होती है ।प्रातःकाल विष्णु मंदिर में श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। विष्णु जी के नाम का जप करें। आज गाय को केला खिलाएं। चने की दाल का दान करें।

क्या न करें-पर निंदा करने व सुनने से बचें।

ये भी पढ़ें: खेमका को हाईकोर्ट से राहत, केंद्र में मिलेगा अतिरिक्त सचिव स्तर का दर्जा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें