Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का पंचांग 12 जून 2024: बुधवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

June 12, 2024

आज का पंचांग 12 जून 2024: बुधवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

12 June 2024 Aaj Ka Panchang: 12 जून 2024 को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की षष्टी तिथि है। इस तिथि पर मघा नक्षत्र और हर्षण योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं है। राहुकाल 12:21-14:05 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद रहेंगे। 

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।

12 जून 2024 का शुभ मुहूर्त
ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि- 12 जून 2024 को शाम 7 बजकर 17 मिनट तक
हर्षण योग- 12 जून 2024 को शाम 5 बजकर 17 मिनट तक
मघा नक्षत्र- 12 जून 2024 को देर रात 2 बजकर 13 मिनट तक
शुक्र का मिथुन राशि में गोचर- 12 जून 2024 को शाम 6 बजकर 30 मिनट पर

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 5:22 am
सूर्यास्त- शाम 7:18 pm

सूर्य और चंद्रमा का समय
चन्द्रोदय- 10:36 AM
चन्द्रास्त- 11:59 PM

अशुभ काल
राहु- 12:21 पी एम से 02:06 पी एम
यम गण्ड- 07:07 ए एम से 08:52 ए एम
गुलिक- 10:37 ए एम से 12:21 पी एम
दुर्मुहूर्त- 11:53 ए एम से 12:49 पी एम
वर्ज्यम्- 12:55 पी एम से 02:42 पी एम

ये भी पढ़ें: भारतीय शूटर के निधन पर पीएम मोदी और रक्षा मंत्री ने जताया गहरा दुख

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें