Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का पंचांग 16 दिसंबर 2024: जानें सोमवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहु काल का समय

December 16, 2024

आज का पंचांग 16 दिसंबर 2024: जानें सोमवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहु काल का समय

Aaj Ka Panchang 16 December 2024: पौष मास की प्रतिपदा तिथि के दिन आद्रा नक्षत्र रहेगा। आज के दिन सूर्य ग्रह धनु राशि में रहेंगे। इसके साथ ही अभिजीत मुहूर्त 11:54am से 12:35 pm तक रहेगा। आज परम पवित्र पौष माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज पौष माह के प्रथम सोमवार का पावन व्रत करें। आज भगवान शंकर जी की उपासना तिथि होती है। आज रूद्राभिषेक का बहुत महत्व है। प्रतिपदा व्रत भी आज ही है। भगवान शिव के नाम का मानसिक जप करें। इस दिन शंकर जी की उपासना बहुत ही पुण्यदायी है। शिव पुराण के पाठ से धन आगमन व शुभता का आगमन होता है, पुण्य की प्राप्ति होती है ।आज गुड़ के दान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं। यह उपवास फलाहारी होता है। इस माह गंगा स्नान करने से पाप नष्ट होते हैं व आपका प्रगति मार्ग प्रशस्त होता है तथा भगवान विष्णु जी की भक्ति प्राप्त होती है। प्रातःकाल शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। आइए जानें पूरा पंचांग।

Aaj Ka Panchang 16 December 2024 (आज का पंचांग 16 दिसंबर 2024)

संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-पौष, कृष्ण पक्ष,पर्व – सोमवार, प्रतिपदा पर्व

तिथि- प्रतिपदा

दिवस -सोमवार

सूर्योदय-07:06am

सूर्यास्त-05:25pm

नक्षत्र-आद्रा

चन्द्र राशि -मिथुन,स्वामी ग्रह-बुध

सूर्य राशि-धनु,स्वामी ग्रह-बृहस्पति

करण-कौलव 12:31 pm तक फिर तैतिल

योग-शुक्ल11:23 pm तक फिर ब्रम्ह

शुभ मुहूर्त

1अभिजीत-11:54am से 12:35 pm तक

2विजय मुहूर्त-02:24pm से 03:28pm तक

3गोधुली मुहूर्त–06:21pm से 07:29pm तक

4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:07m से 05:09am तक

5अमृत काल-06:06am से 07:43am तक

6निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:44से 12:23तक रात

संध्या पूजन-06:28 pm से 07:05pm तक

दिशा शूल-पूर्व दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल– सायंकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक

क्या न करें-जहां तक हो सके असत्य वाचन से बचें।किसी को भी कटु वचन मत बोलें।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में आज ‘इंडिया’ ब्लॉक का महामंथन, 23 दल होंगे शामिल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें