Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का पंचांग 17 फरवरी 2024: शनिवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

February 17, 2024

आज का पंचांग 17 फरवरी 2024: शनिवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 17 February 2024: शनिवार,17 फरवरी 2024 को माघ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस तिथि पर कृत्तिका नक्षत्र और ऐन्द्र योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शनिवार को अभिजीत मुहूर्त 12:12 से 12:57 तक रहेगा। राहुकाल 09:47 से 11:11 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद रहेंगे। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें