Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का पंचांग 19 मई 2024: रविवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

May 19, 2024

आज का पंचांग 19 मई 2024: रविवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 19 May 2024: आज 19 मई रविवार का दिन हैं। यह वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की उदया एकादशी तिथि है। इसका समय रविवार को दोपहर 1 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। इस दिन मोहिनी एकदाशी भी मनाई जायेगी। इस दिन भगवान श्री हरि को प्रसन्न करने के लिए व्रत करें और विधि-विधान से उनकी पूजा करें। हिन्दू पंचांग में वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की उदया एकादशी तिथि को कोई कार्य करने के लिए कौन सा मुहूर्त शुभ है और कौन सा अशुभ? जानते है शुभ मुहूर्त, राहु काल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय, आज के वैदिक पंचांग के माध्यम से –

सूर्योदय का समय – सुबह 5 बजकर 28 मिनट। 

सूर्यास्त का समय – शाम 7 बजकर 6 मिनट। 

शुभ योग और नक्षत्र 
(Shubh Yoga and Nakshatra)

वज्र योग – 19 मई 2024 को दोपहर 11:25 मिनट तक। 

हस्त नक्षत्र – 19 मई 2024 को रात 3 बजकर 17 मिनट तक।

शुभ मुहूर्त 
(Shubh Muhurt) 

अभिजीत मुहूर्त – सुबह 11:56 मिनट से दोपहर 12:49 मिनट तक रहेगा। 

अमृत काल मुहूर्त – रात 8:31 मिनट से रात 10:19 मिनट तक रहेगा।

गोधूलि मुहूर्त – शाम 6:35 मिनट से शाम 6:56 मिनट तक रहेगा। 

विजय मुहूर्त – रात 2:08 मिनट से 3:02 मिनट तक रहेगा। 

निशिता मुहूर्त – रात 11:33 मिनट से 20 मई रात 12:15 मिनट तक रहेगा। 

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 4:11 मिनट से सुबह 4:59 मिनट तक रहेगा। 

राहुकाल समय 
(Rahukal Samay) 

यह वो समय होता है, जब किसी भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है। वैदिक पंचांग के अनुसार रविवार 19 मई 2024 को राहुकाल समय शाम 5 बजकर 23 मिनट से शाम 7 बजकर 5 मिनट तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य न करें, अन्यथा असफलता हाथ लग सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें