Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का पंचांग 19 अक्टूबर 2024: जानें शनिवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहु काल का समय

October 19, 2024

आज का पंचांग 19 अक्टूबर 2024: जानें शनिवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहु काल का समय

19 अक्तूबर 2024 को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। इस तिथि पर भरणी नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शनिवार को अभिजीत मुहूर्त 11:43 −12:28 तक रहेगा। राहुकाल 09:15-10:40 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद रहेंगे। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
सूर्योदय: सुबह 6 बजकर 24 मिनट पर.
सूर्यास्त: शाम 5 बजकर 46 मिनट पर.

शुभ योग और नक्षत्र
19 अक्टूबर 2024 को शाम 5 बजकर 42 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा.
19 अक्टूबर 2024 को सुबह 10 बजकर 47 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा. इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र लग जाएगा.

मुहूर्त
1. अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 20 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 6 मिनट तक.
2. अमृत काल मुहूर्त: सुबह 6 बजकर 30 मिनट से सुबह 7 बजकर 56 मिनट तक.
3. गोधूलि मुहूर्त: शाम को 5 बजकर 27 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 52 मिनट तक.
4. विजय मुहूर्त: 1 बजकर 37 मिनट से लेकर 2 बजकर 23 मिनट तक.
5. निशिता मुहूर्त: रात को 11 बजकर 18 मिनट से 20 अक्टूबर को रात 12 बजकर 8 मिनट तक.
6. ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4 बजकर 18 मिनट से लेकर सुबह 5 बजकर 8 मिनट तक.

राहुकाल

राहुकाल दिन का वो समय होता है जब किसी भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है. इसमें कोई कार्य शुरू करने से असफलता की प्राप्ति हो सकती है. 19 अक्टूबर को राहुकाल सुबह 9 बजकर 15 मिनट से सुबह 10 बजकर 40 मिनट तक रहेगा.

ये भी पढ़ें- टीबी मरीजों के लिए पोषण है बेहद जरूरी, रिकवरी तेज करने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें