Site icon Dainik Savera Times

आज का पंचांग 20 अक्टूबर 2024: जानें रविवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहु काल का समय

20 October 2024 ka Panchang: आज का पंचांग; तारीख 20 अक्टूबर, दिन रविवार है. रविवार को कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की उदया तृतीया तिथि है. ये तिथि रविवार की सुबह 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगी. इस दिन करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा. साथ ही 20 अक्टूबर को संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी भी है. हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचांग कहते हैं. इससे हमें पता चलता है कि दिन में शुभ कार्य के लिए कौन सा मुहूर्त है, किस मुहूर्त में पूजा करनी चाहिए या नहीं करनी चाहिए. आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त, राहु काल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
सूर्योदय: सुबह 6 बजकर 24 मिनट पर.
सूर्यास्त: शाम 5 बजकर 46 मिनट पर.

शुभ योग और नक्षत्र
20 अक्टूबर 2024 को सुबह 8 बजकर 32 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा. इसके बाद रोहिणी नक्षत्र लग जाएगा.

मुहूर्त
1. अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 20 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 5 मिनट तक.
2. अमृत काल मुहूर्त: सुबह 6 बजकर 21 मिनट से सुबह 7 बजकर 48 मिनट तक.
3. गोधूलि मुहूर्त: शाम को 5 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 51 मिनट तक.
4. विजय मुहूर्त: 1 बजकर 37 मिनट से लेकर 2 बजकर 23 मिनट तक.
5. निशिता मुहूर्त: रात को 11 बजकर 18 मिनट से 21 अक्टूबर को रात 12 बजकर 8 मिनट तक.
6. ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4 बजकर 19 मिनट से लेकर सुबह 5 बजकर 9 मिनट तक.

राहुकाल
राहुकाल दिन का वो समय होता है जब किसी भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है. इसमें कोई कार्य शुरू करने से असफलता की प्राप्ति हो सकती है. 20 अक्टूबर को राहुकाल शाम 4 बजकर 30 मिनट से शाम 6 बजे तक रहेगा.

ये भी पढ़ें- अंडर-18 टीम की उपलब्धि पर गर्व, कोच सरदार बोले- यह जीत नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी

Exit mobile version