Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का पंचांग 22 जुलाई 2024: सावन के पहले दिन का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

July 22, 2024

आज का पंचांग 22 जुलाई 2024: सावन के पहले दिन का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 July 2024 Ka Panchang: 22 जुलाई को श्रावण कृष्ण पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और सोमवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि सोमवार दोपहर 1 बजकर 12 मिनट तक रहेगी। 22 जुलाई को शाम 5 बजकर 58 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही सोमवार को रात 10 बजकर 21 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 22 जुलाई को अशून्य शयन व्रत किया जाएगा। सोमवार से सावन माह का आरंभ भी हो रहा है। 22 जुलाई को सावन का पहला सोमवार का व्रत रखा जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

दिशाशूल: पूर्व दिशा- आज के दिन दही का सेवन करके यात्रा पर जाएं।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:55 से 08:55 तक अमृत
सुबह 08:54 से 10:54 तक चंचल
सुबह 10:54 से 12:57 तक चंचल
दोपहर 12:57 से 02:57 तक अमृत
दोपहर 02:52 से 07:52 तक लाभ
शाम 07:57 से 09:55 तक लाभ
रात 09:55 से 11:50 तक अमृत

22 जुलाई 2024 का शुभ मुहूर्त

  • श्रावण कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि- 22 जुलाई 2024 को दोपहर 1 बजकर 12 मिनट तक
  • प्रीति योग- 22 जुलाई को शाम 5 बजकर 58 मिनट तक
  • श्रवण नक्षत्र- 22 जुलाई को रात 10 बजकर 21 मिनट तक
  • 22 जुलाई 2024 व्रत-त्यौहार- अशून्य शयन व्रत, सावन मास प्रारंभ, सावन का पहला सोमवार

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 07:19 से सुबह 09:02 तक
  • मुंबई- सुबह 07:50 से सुबह 09:28 तक
  • चंडीगढ़- सुबह 07:17 से सुबह 09:01 तक
  • लखनऊ- सुबह 07:07 से सुबह 08:49 तक
  • भोपाल- सुबह 07:26 से सुबह 09:06 तक
  • कोलकाता- सुबह 06:43 से सुबह 08:23 तक
  • अहमदाबाद- सुबह 07:45 से सुबह 09:25 तक
  • चेन्नई- सुबह 07:28 से सुबह 09:03 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 5:37 am
  • सूर्यास्त- शाम 7:17 pm

ये भी पढ़ें- एक्शन में गीतू मोहनदास: टीम टॉक्सिक ने स्पेशल BTS फुटेज के साथ अपने कैप्टन को किया सेलिब्रेट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें