Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का अंक राशिफल 23 जुलाई 2024: जानिए क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

July 23, 2024

आज का अंक राशिफल 23 जुलाई 2024: जानिए क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
अंक 1

अपनी मेहनत और लगन पर पूरा भरोसा बनाए रखें व लाभ के अवसरों का भी फायदा उठाएं। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी।
शुभ अंक- 20
शुभ रंग-  लाल

 

अंक 2

सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करने पर लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ मधुरता बनी रहेगी। धन का लेनदेन सावधानी से करें।
शुभ अंक- 51
शुभ रंग- नीला

 

अंक 3 
निवेश से संबंधित मुद्दे आपका ध्यान आकर्षित कर सकते हैं। किसी यात्रा पर जाने की संभावना बनी रहेगी। खानपान का ध्यान रखें।
शुभ अंक-21
शुभ रंग- हरा

अंक 4 
धन लाभ के अवसरों में बढ़ोतरी हो सकती है। भाग्य आपका पूरा साथ देने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- सफेद

अंक 5 
आपको संगीत और डांस आकर्षित करेंगे। यदि आप अपने जीवन में किसी पार्टनर की खोज कर रहे हैं, तो आपकी वह तलाश आज खत्म होगी।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- क्रिम

अंक 6 
आज आपको मनचाहे परिणामों की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में नया अनुभव आपको हासिल होगा। लाभ के अवसरों में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा हासिल करने का दिन है।
शुभ अंक- 30
शुभ रंग- संतरी

अंक 7
आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने से समाज में आपका रुतबा बढ़ सकता है। इस दौरान कार्यों को लेकर भागदौड़ बनी रहेगी।
शुभ अंक- 24
शुभ रंग- वॉइलेट

अंक 8 
आज आपको कुछ नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। निवेश करने से पहले बुद्धिमानी से बातचीत करें। धन लाभ के योग भी बन रहे हैं।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- सुनहरा

अंक 9
आज आप किसी पुराने परिचितों से मिलने जा सकते हैं। इस दौरान परिवार में चल रही समस्याओं का भी निवारण हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन

ये भी पढ़ें- एक्शन में गीतू मोहनदास: टीम टॉक्सिक ने स्पेशल BTS फुटेज के साथ अपने कैप्टन को किया सेलिब्रेट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें