Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का पंचांग 27 अक्टूबर 2024: जानें रविवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहु काल का समय

October 27, 2024

आज का पंचांग 27 अक्टूबर 2024: जानें रविवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहु काल का समय

27 October 2024 ka Panchang: आज का पंचांग; तारीख 27 अक्टूबर, दिन रविवार है. रविवार को कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है. ये तिथि सोमवार को सुबह 7 बजकर 51 मिनट तक रहेगी. इस दिन रमा नक्षत्र एकादशी मनाई जाएगी. हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचांग कहते हैं. इससे हमें पता चलता है कि दिन में शुभ कार्य के लिए कौन सा मुहूर्त है, किस मुहूर्त में पूजा करनी चाहिए या नहीं करनी चाहिए. आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त, राहु काल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
सूर्योदय: सुबह 6 बजकर 29 मिनट पर.
सूर्यास्त: शाम 5 बजकर 39 मिनट पर

शुभ योग और नक्षत्र
27 अक्टूबर 2024 को पूरे दिन और पूरी रात ब्रह्म योग रहेगा.
27 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12 बजकर 24 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा. इसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा.

मुहूर्त
1. अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 54 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक.
2. अमृत काल मुहूर्त: सुबह 6 बजकर 5 मिनट से सुबह 7 बजकर 41 मिनट तक.
3. गोधूलि मुहूर्त: शाम को 6 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 23 मिनट तक.
4. विजय मुहूर्त: दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से लेकर 3 बजकर 24 मिनट तक.
5. निशिता मुहूर्त: रात को 11 बजकर 43  मिनट से 28 अक्टूबर को रात 12 बजकर 21 मिनट तक.
6. ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4 बजकर 5 मिनट से लेकर सुबह 5 बजकर 07 मिनट तक.

राहुकाल
राहुकाल दिन का वो समय होता है जब किसी भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है. इसमें कोई कार्य शुरू करने से असफलता की प्राप्ति हो सकती है. 27 अक्टूबर को राहुकाल शाम 4 बजे से लेकर शाम 6 बजकर 30 मिनट तक रहेगा.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें