
आज का पंचांग क्या है ये जान लें. आज 18 दिसंबर 2023 सोमवार मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है. हिन्दू पंचांग के अनुसार आज शतभिषा नक्षत्र है। आज का दिन कैसा रहने वाला है। किस समय पूजा करें और किस समय कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए ये सारी जानकारी हिंदू पंचांग में होती है। अभिजीत मुहूर्त क्या है और आज किस दिशा में यात्रा करने से आपको बचना चाहिए ये भी जानकारी आपको दे रहे हैं. कहते हैं अगर कोई शुभ कार्य करना हो तो उसे शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए। दिसंबर का महीना चल रहा है। शादी के साय भी हैं ऐसे में अगर आप शुभ और अशुभ मुहूर्त के अलावा राहु काल के समय को भी ध्यान में रखकर कोई भी कार्य करेंगे तो आपको उसमें सफलता जरूर मिलेगी. आप अगर कोई इंटरव्यू देने जा रहे हैं या किसी बिज़नेस डील के लिए जा रहे हैं तो भी आपको अशुभ समय से बचना चाहिए. क्योंकि इस दौरान किया गया कोई भी कार्य आसानी से सफल नहीं होता उसमें कोई ना कोई अड़चन जरूर आती है। इसके अलावा आज सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त का समय क्या रहने वाला है और चंद्रोदय का समय क्या है ये भी आपको हिंदू पंचांग के अनुसार बता रहे हैं।
शुभ समय (शुभ मुहूर्त)
अभिजीत – 11:56:51 से 12:38:08 तक
इस समय गलती से भी ना करें कोई शुभ काम – अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त – 12:38:08 से 13:19:26 तक, 14:42:01 से 15:23:18 तक
कुलिक – 14:42:01 से 15:23:18 तक
कंटक – 09:11:41 से 09:52:58 तक
राहु काल – 08:25:14 से 09:42:39 तक
कालवेला / अर्द्धयाम – 10:34:16 से 11:15:33 तक
यमघण्ट – 11:56:51 से 12:38:08 तक
यमगण्ड – 11:00:04 से 12:17:30 तक
गुलिक काल – 13:34:55 से 14:52:20 तक
दिशा शूल – पूर्व
नक्षत्र – शतभिषा – 25:22:10 तक
सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय – 07:07:48
सूर्यास्त – 17:27:11
चन्द्र राशि- तुला – 30:11:55 तक
चन्द्रोदय – 11:39:59
चन्द्रास्त – 23:11:59
ऋतु – हेमंत
मेष: दिन शुभ रहेगा...