Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

16 मार्च को हो रहा है बुध का गोचर, इन राशि वालों पर होगा इसका अच्छा प्रभाव

March 15, 2023

16 मार्च को हो रहा है बुध का गोचर, इन राशि वालों पर होगा इसका अच्छा प्रभाव

16 अप्रैल यानि कल दिन गुरुवार को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेगा। बुध का यह राशि परिवर्तन 16 मार्च को सुब​ह 10 बजकर 54 मिनट पर होगा। बुध मीन राशि में 31 मार्च को दोपहर तक है। उसके बाद दोपहर 03 बजकर 01 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश कर जाएगा। इसका प्रभाव बहुत सी राशि पर अच्छा और बुरा होगा। आइए जानते है आपकी राशि पर क्या होगा इसका प्रभाव:

बुध गोचर 2023 राशियों पर सकारात्मक प्रभाव
1. वृष: मीन में बुध के गोचर करने से वृष राशिवालों को धन लाभ का योग है. खासतौर पर आपको अपने किसी दोस्त से मदद प्राप्त हो सकती है. निवेश के लिए समय अच्छा है, जो भविष्य में लाभदायक होगा. आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी. संभव है कि आपको कोई पुरस्कार या सम्मान दिया जा सकता है.

2. कर्क: बुध का राशि परिवर्तन कर्क राशिवालों के लिए विदेश यात्रा का योग बना सकता है. यदि आप विदेश में पढ़ना चाहते हैं तो आपका सपना पूरा हो सकता है. बिजनेस से जुड़े लोगों को अपना काम बढ़ाने के लिए नए प्रस्ताव मिल सकते हैं. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा.

3. वृश्चिक: बुध का गोचर बिजनेस से जुड़े हुए जातकों के लिए अच्छा फल देने वाला हो सकता है. आपको अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए कोई बड़ा निवेश मिल सकता है या फिर पार्टनरशिप का प्रस्ताव मिल सकता है. यह आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है. इस दौरान शेयर बाजार में निवेश से बचें. आप किसी को लव के लिए प्रपोज कर सकते हैं.

4. मकर: बुध गोचर से शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों के पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है. सरकारी नौकरी या सरकारी कामकाज से जुड़े हुए लोगों को कार्यों में सफलता मिलेगी. इस समय में आपका प्रभाव बढ़ा होगा. वाणी की मधुरता से बहुत काम बन सकते हैं.

5. मीन: बुध का रा​शि परिवर्तन बिजनेस से जुड़े हुए जातकों के लिए सुखद हो सकता है. हालांकि बिजनेस में आपके फैसले लोगों को अटपटे लग सकते हैं. आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा. शादी की बात पक्की हो सकती है. इसके अलावा जो प्रेम संबंध में हैं, उनकी लव स्टोरी आगे बढ़ेगी.

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें