Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुक्र का गोचर आज, इस राशि वालों पर होगा अच्छा प्रभाव

April 6, 2023

शुक्र का गोचर आज, इस राशि वालों पर होगा अच्छा प्रभाव

शुक्र ग्रह वृषभ और तुला राशि के स्वामी हैं। बता दें कि आज 6 अप्रैल 2023 को शुक्र ग्रह मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेगा। इसका प्रभाव कई राशि के लोगों पर देखने को मिलेगा। आज सुबह 11:10 बजे शुक्र वृष राशि में गोचर करेगा। शुक्र ग्रह 6 अप्रैल से 2 मई के दोपहर तक वृष राशि में होगा। आइए जानते है शुक्र के वृषभ राशि में प्रवेश करने से किन जातकों के अच्छे दिन शुरू होंगे। और बाकि राशि वालों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

शुक्र गोचर 2023 राशिफल
मेष: शुक्र का गोचर आपके लिए शुभ फलदायी हो सकता है. करियर में सफलता और नए अवसर प्राप्त होंगे. बिजनेस करने वालों को नए निवेश मिल सकते हैं. आपका प्रभाव बढ़ेगा.

वृष: शुक्र गोचर आपके यश और कीर्ति को बढ़ाने वाला होगा. लव प्रपोजल मिल सकता है. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. शत्रुओं पर हावी रहेंगे.

मिथुन: शुक्र का राशि परिवर्तन आर्थिक पक्ष को कमजोर करने वाला हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को काम में समस्याएं आ सकती हैं. तनाव का शिकार हो सकते हैं. लव लाइफ में थोड़ा संयमित रहना होगा.

कर्क: शुक्र के कारण आपको लाभ होगा. आमदनी बढ़ेगी. लव मैरिज का योग बन रहा है. कोई नई गाड़ी खरीद सकते हैं. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा.

सिंह: करियर के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी, जिससे यश और कीर्ति बढ़ेगी. प्रमोशन का योग बन रहा है. यात्राएं लाभदायक होंगी. किसी नई योजना पर काम कर सकते हैं.

कन्या: शुक्र का गोचर भाग्य को मजबूत करेगा. दांपत्य जीवन सुखमय होगा. जीवनसाथी से मदद मिलेगी. विदेश यात्रा पर जा सकते हैं. बिजनेस में तरक्की होगी क्योंकि किस्मत का साथ मिलेगा.

तुला: इस समय आप अपनी सेहत का ध्यान रखें. खानपान को लेकर संयम बरतें. बिजनेस में धन हानि हो सकती है. आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है.

वृश्चिक: आपके लिए शुक्र गोचर मिलाजुला परिणाम देने वाला हो सकता है. एक ओर पारिवारिक जीवन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा तो दूसरी ओर सेहत खराब हो सकती है. शुक्र आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि कराएगा.

धनु: इस समय में आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा. लोन लेने की स्थिति आ सकती है, जो परेशान करेगा. लव लाइफ में कठिन समय आ सकता है, ब्रेकअप भी हो सकता है. मनमुटाव से संबंध खराब होंगे.

मकर: शुक्र गोचर आपके लिए सकारात्मक फल देने वाला होगा. करियर में तरक्की होगी. नया पद प्राप्त हो सकता है. सेहत अच्छी रहेगी. यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है.

कुंभ: शुक्र के राशि परिवर्तन से आपको वाहन, संपत्ति, घर, जमीन का सुख प्राप्त हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है. लाइफ में रोमांस बढ़ सकता है.

मीन: इस समय वाद विवाद से दूर रहें. इससे मानहानि भी हो सकती है. परिवार में कलह की स्थिति होगी. लव लाइफ भी ठीक नहीं रहेगी. संयम से काम लें, कठिन समय निकल जाएगा.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें