Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

बार-बार सूख रही है घर की तुलसी? अपनाएं ये टिप्स, गर्मी में भी हरा-भरा रहेगा पौधा

May 22, 2026

बार-बार सूख रही है घर की तुलसी? अपनाएं ये टिप्स, गर्मी में भी हरा-भरा रहेगा पौधा

Tulsi Plant: भारतीय घरों में तुलसी के पौधे को केवल औषधीय ही नहीं, बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी बेहद खास माना जाता है। लेकिन गर्मी बढ़ते ही कई लोगों की शिकायत रहती है कि उनकी तुलसी बार-बार सूखने लगती है। आमतौर पर इसे तेज तापमान का असर समझ लिया जाता है, जबकि धार्मिक मान्यताओं में इसे शुभ संकेत नहीं माना जाता। ऐसे में सही देखभाल के जरिए तुलसी को गर्मियों में भी स्वस्थ और हरा-भरा रखा जा सकता है। आइए जानते हैं तुलसी के पौधे की आसान देखभाल के उपाय…

तेज गर्मी का सीधा असर

तुलसी का पौधा ज्यादा गर्मी और लू को आसानी से सहन नहीं कर पाता। दिनभर की तेज धूप और मिट्टी में नमी की कमी इसकी जड़ों को कमजोर बना देती है। कई बार लोग दोपहर में पानी डाल देते हैं, जिससे पौधे को फायदा होने की बजाय नुकसान पहुंचता है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि तुलसी में पानी केवल सुबह या सूर्यास्त के बाद ही देना बेहतर होता है।

गुरुवार को करें यह उपाय

धार्मिक परंपराओं के अनुसार गुरुवार के दिन तुलसी में जल चढ़ाते समय उसमें थोड़ा कच्चा दूध मिलाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे पौधे को अतिरिक्त पोषण मिलता है और मिट्टी की गुणवत्ता बनी रहती है। कई परिवार आज भी इस परंपरा का पालन करते हैं।

ये भी पढ़ें:

मिट्टी के गमले में लगाएं तुलसी

बागवानी विशेषज्ञों के अनुसार तुलसी को मिट्टी के गमले में लगाना ज्यादा अच्छा होता है। मिट्टी का गमला पौधे की जड़ों तक हवा पहुंचाता है और गर्मी को कम रखता है। वहीं प्लास्टिक के गमले में ज्यादा गर्मी जमा हो जाती है, जिससे तुलसी जल्दी सूख सकती है।

नारियल के छिलके से बनी रहेगी नमी

अगर गर्मियों में तुलसी की मिट्टी जल्दी सूख जाती है तो गमले में सूखे नारियल के छिलके डालना फायदेमंद हो सकता है। इससे मिट्टी लंबे समय तक नम बनी रहती है और पौधे को गर्म हवाओं से राहत मिलती है।

धार्मिक मान्यताओं में क्या है संकेत

ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं में तुलसी का विशेष संबंध सकारात्मक ऊर्जा से जोड़ा जाता है। माना जाता है कि यदि घर की तुलसी बार-बार बिना कारण सूखने लगे तो यह मानसिक तनाव, पारिवारिक परेशानियों या नकारात्मक वातावरण की ओर इशारा कर सकता है। हालांकि वैज्ञानिक दृष्टि से इसकी मुख्य वजह देखभाल और मौसम को ही माना जाता है।

ये भी पढ़ें:

इन बातों का रखें ध्यान

-तुलसी को बहुत तेज धूप में लगातार न रखें।
-नियमित लेकिन सीमित मात्रा में पानी दें।
-सूखी पत्तियों को समय-समय पर हटाते रहें।
-हफ्ते में एक बार मिट्टी को हल्का ढीला करें।
-पौधे को हवादार स्थान पर रखें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। दैनिक सवेरा टाइम्स एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें