Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

तुलसी पर रविवार को जल चढ़ाना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें धार्मिक मान्यता और पूजा नियम

May 22, 2026

तुलसी पर रविवार को जल चढ़ाना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें धार्मिक मान्यता और पूजा नियम

Dharm News: सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र और शुभ माना गया है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा होना सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। रोजाना तुलसी की पूजा करना और जल अर्पित करना धार्मिक दृष्टि से लाभकारी माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सप्ताह का एक दिन ऐसा भी है जब तुलसी पर जल चढ़ाना वर्जित माना गया है।

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, रविवार के दिन तुलसी जी पर जल नहीं चढ़ाना चाहिए और न ही उनके पत्ते तोड़ने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में अशांति और नकारात्मकता बढ़ सकती है।

क्यों नहीं चढ़ाया जाता रविवार को जल?

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी देवी भगवान विष्णु की परम भक्त और लक्ष्मी स्वरूप मानी जाती हैं। कहा जाता है कि रविवार के दिन तुलसी माता भगवान विष्णु के लिए कठोर निर्जला व्रत रखती हैं। ऐसे में यदि इस दिन तुलसी पर जल अर्पित किया जाए तो उनका व्रत भंग हो जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इससे देवी अप्रसन्न हो सकती हैं और घर में कलह व नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ सकता है।

रविवार को तुलसी के पत्ते तोड़ना भी वर्जित

शास्त्रों में रविवार के दिन तुलसी दल तोड़ने की भी मनाही बताई गई है। मान्यता है कि इस दिन तुलसी देवी भगवान विष्णु की साधना में लीन रहती हैं और उनके पत्ते तोड़ना उनकी तपस्या में बाधा डालने जैसा माना जाता है।

एकादशी पर भी रखें विशेष सावधानी

रविवार की तरह ही एकादशी के दिन भी तुलसी पर जल चढ़ाना और पत्ते तोड़ना शुभ नहीं माना जाता। धार्मिक मान्यता है कि एकादशी पर तुलसी माता भगवान विष्णु के लिए व्रत रखती हैं। ऐसा कहा जाता है कि इन नियमों की अनदेखी करने से आर्थिक परेशानियां, पारिवारिक तनाव और धन हानि जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

क्या करें अगर पूजा में तुलसी की जरूरत हो?

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यदि रविवार को पूजा या प्रसाद के लिए तुलसी दल की आवश्यकता हो, तो उन्हें शनिवार को ही तोड़कर सुरक्षित रख लेना चाहिए। सूखने के बाद भी तुलसी की पत्तियां धार्मिक रूप से पवित्र मानी जाती हैं।

ये भी पढ़ें…

शाम को दीपक जलाना माना जाता है शुभ

भले ही रविवार को तुलसी पर जल न चढ़ाया जाए, लेकिन शाम के समय तुलसी के पास घी का दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और भगवान विष्णु तथा माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें