Turmeric remedies on Thursday : जीवन में कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति पूरी मेहनत करता है, लेकिन फिर भी परिणाम उम्मीद के अनुसार नहीं मिलते। कभी आर्थिक तंगी, कभी करियर में रुकावट, तो कभी मानसिक तनाव परेशान करने लगता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इसका एक कारण ग्रहों की कमजोर स्थिति भी हो सकती है। खास तौर पर गुरु ग्रह के अशुभ या कमजोर होने पर जीवन में बाधाएं बढ़ने लगती हैं।
गुरुवार का दिन गुरु ग्रह और भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। इस दिन हल्दी से जुड़े कुछ खास उपाय करने से गुरु ग्रह को बल मिलता है और भगवान विष्णु की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि के योग बनते हैं।
ज्योतिष में हल्दी और गुरुवार का महत्व
हल्दी को भारतीय परंपरा में पवित्रता, शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। ज्योतिष में इसका सीधा संबंध गुरु ग्रह से बताया गया है। जब गुरु मजबूत होता है, तो व्यक्ति को ज्ञान, सम्मान, धन और सफलता प्राप्त होती है। इसलिए गुरुवार के दिन हल्दी का प्रयोग विशेष फल देने वाला माना जाता है।
ये भी पढ़ें : वेनेजुएला के बाद अब भारत और चीन की बारी, ट्रंप ने 500% टैरिफ वाले बिल को दी मंजूरी
कार्यों में सफलता के लिए उपाय
अगर लगातार प्रयास के बावजूद काम नहीं बन पा रहे हैं, तो गुरुवार के दिन भगवान गणेश को हल्दी की गांठों से बनी माला अर्पित करें। श्रद्धा और विश्वास के साथ पूजा करें। माना जाता है कि इससे कार्यों में आ रही अड़चनें दूर होती हैं और भाग्य का साथ मिलने लगता है।
व्यापार में उन्नति के लिए हल्दी का उपाय
व्यापार में नुकसान या रुकावट चल रही हो, तो गुरुवार को काली हल्दी और केसर को पानी में मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट से तिजोरी पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं और नियमित रूप से पूजा करें। मान्यता है कि इससे आर्थिक स्थिति में सुधार आता है और व्यापार में तरक्की होती है।
घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए
गुरुवार के दिन घर के मुख्य द्वार पर हल्दी का हल्का छिड़काव करें और दोनों ओर हल्दी से स्वास्तिक बनाएं। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, वास्तु दोष कम होते हैं और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
धन से जुड़ी परेशानियों का समाधान
यदि पैसा अटका हुआ है या धन की कमी बनी रहती है, तो चावल को हल्दी से रंगकर पीला कर लें। इन्हें लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी, अलमारी या पर्स में रखें। मान्यता है कि इससे धन आगमन के रास्ते खुलते हैं और गुरु ग्रह मजबूत होता है।
Watch Video : Jagraon, ਕੱਬਡੀ ਖਿਡਾਰੀ ਗਗਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਦਾ ਪਿੰਡ ਮਾਣੂੰਕੇ ‘ਚ ਕੀਤਾ ਅੰਤਿਮ ਸਸਕਾਰ
करियर और नौकरी के लिए विशेष उपाय
करियर में अस्थिरता या नौकरी न मिलने की स्थिति में गुरुवार को घर के मंदिर में हल्दी की माला टांगें। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इससे करियर में स्थिरता आती है और उन्नति के योग बनते हैं।
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी धार्मिक आस्थाओं और लोक मान्यताओं पर आधारित है। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। दैनिक सवेरा टाइम्स एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

