Site icon Dainik Savera Times

Utpanna Ekadashi 2026: इस दिन रखा जाएगा उत्पन्ना एकादशी का व्रत, जानें पारण का समय

Utpanna Ekadashi 2026

Utpanna Ekadashi 2026

Utpanna Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है। यह दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए खास माना जाता है। बता दें कि हर महीने दो एकादशी आती हैं। इनमें से एक मार्गशीर्ष महीने के कृष्ण पक्ष में पड़ती है, जिसे उत्पन्ना एकादशी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और भगवान विष्णु की पूजा करने से भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। आइए खबर में विस्तार से जानते हैं कि साल 2026 में उत्पन्ना एकादशी कब मनाई जाएगी और व्रत का पारण किस समय होगा।

उत्पन्ना एकादशी 2026 कब है?

पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 3 दिसंबर 2026 को रात 11 बजकर 3 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 4 दिसंबर को रात 11 बजकर 44 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, उत्पन्ना एकादशी का व्रत 4 दिसंबर 2026, शुक्रवार को रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें :

उत्पन्ना एकादशी 2026 पारण का समय

एकादशी व्रत में पारण का भी खास महत्व होता है। पारण का मतलब है व्रत खोलना। यह अगले दिन यानी द्वादशी तिथि पर किया जाता है। पंचांग के अनुसार, उत्पन्ना एकादशी व्रत का पारण 5 दिसंबर 2026, शनिवार को किया जाएगा।

– पारण की तारीख: 5 दिसंबर 2026
– पारण का समय: सुबह 6:59 बजे से 9:04 बजे तक
– द्वादशी तिथि समाप्त: रात 12:51 बजे

धार्मिक मान्यता के अनुसार, द्वादशी तिथि खत्म होने से पहले व्रत खोल लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें :

उत्पन्ना एकादशी की पौराणिक कथा

पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार मुर नाम के राक्षस ने भगवान विष्णु पर हमला करने की कोशिश की। तभी भगवान विष्णु के शरीर से एक देवी प्रकट हुईं और उन्होंने मुर राक्षस का वध कर दिया। देवी के इस काम से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने उन्हें वरदान दिया और उनका नाम एकादशी रखा। मान्यता है कि देवी का जन्म मार्गशीर्ष महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को हुआ था। इसी कारण इस दिन को उत्पन्ना एकादशी कहा जाता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। दैनिक सवेरा टाइम्स एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

Exit mobile version