
Valentine’s Day Love Horoscope 2026: आज 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे सिर्फ इजहार का दिन नहीं, बल्कि रिश्तों में भरोसा, अपनापन और साथ निभाने के वादे को मजबूत करने का अवसर भी है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए रोमांस से भरपूर रहने वाला है। खासकर चार राशियों पर प्रेम की विशेष कृपा दिखाई दे रही है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का लव राशिफल।
मेष:
आज आपको अपने रिश्ते को नए नजरिए से देखने की जरूरत है। अगर मन में कोई उलझन है तो खुलकर बात करें। सिंगल लोगों के लिए सामाजिक समारोह या मित्रों के जरिए किसी खास व्यक्ति से मिलने के संकेत हैं। सकारात्मक सोच ही आपके लिए सफलता की कुंजी बनेगी।
भाग्यशाली रंग : सुनहरा
भाग्यशाली अंक : 1
वृषभ:
आज का दिन रोमांस से सराबोर रहेगा। पार्टनर के साथ बिताया गया समय यादगार बन सकता है। जो लोग सिंगल हैं, उनकी किसी आकर्षक और प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। दिल की बात कहने में झिझक न करें।
भाग्यशाली रंग : नारंगी
भाग्यशाली अंक : 3
मिथुन:
आपके आसपास कोई ऐसा है जो आपको पसंद करता है, लेकिन आप संकेत समझ नहीं पा रहे। रिश्तों में चल रही गलतफहमियों को दूर करने के लिए संवाद जरूरी है। पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें।
भाग्यशाली रंग : ग्रे
भाग्यशाली अंक : 5
कर्क:
रिश्ते को अगला कदम देने के लिए दिन अनुकूल है। शादी या परिवार शुरू करने पर विचार कर सकते हैं। सिंगल जातकों के जीवन में कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति प्रवेश कर सकता है।
भाग्यशाली रंग : बैंगनी
भाग्यशाली अंक : 7
सिंह:
क्षणिक आकर्षण से आगे बढ़कर अब आप सच्चे प्यार की तलाश में हैं। गुस्से पर नियंत्रण रखें, वरना अच्छे मौके हाथ से निकल सकते हैं। धैर्य से काम लें, जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग : भूरा
भाग्यशाली अंक : 9
कन्या:
सिर्फ शब्दों से नहीं, बल्कि कर्मों से भी प्यार जताने का समय है। पार्टनर के लिए छोटा-सा सरप्राइज भी रिश्ते में नई ऊर्जा भर सकता है।
भाग्यशाली रंग : गुलाबी
भाग्यशाली अंक : 11
तुला:
संबंधों में संतुलन बनाए रखें। पार्टनर की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। यदि कोई गलती हुई है तो माफी देने और आगे बढ़ने का समय है।
भाग्यशाली रंग : हरा
भाग्यशाली अंक : 15
वृश्चिक:
आज का दिन खास है। सिंगल लोगों को गंभीर रिश्ते की शुरुआत का मौका मिल सकता है। जो पहले से रिश्ते में हैं, वे अपने संबंध की गहराई को समझ पाएंगे।
भाग्यशाली रंग : लाल
भाग्यशाली अंक : 10
धनु:
पार्टनर के लिए कुछ खास करने का दिन है। हालांकि, उन्हें नजरअंदाज करने से बचें। रिश्ते में सराहना और सम्मान जरूरी है।
भाग्यशाली रंग : पीला
भाग्यशाली अंक : 8
मकर:
साथी को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करें। आपका सहयोग ही रिश्ते को मजबूत बनाएगा।
भाग्यशाली रंग : नीला
भाग्यशाली अंक : 6
कुंभ:
फैसला लेने में देर न करें। दिल की आवाज सुनें और सही व्यक्ति को चुनें।
भाग्यशाली रंग : काला
भाग्यशाली अंक : 2
मीन:
दूसरों की सलाह सुनें, लेकिन अंतिम निर्णय दिल से लें। सच्चे प्यार और क्षणिक आकर्षण में फर्क समझना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग : सफेद
भाग्यशाली अंक : 4
मेष: दिन शुभ रहेगा...