Varuthini Ekadashi 2026: साल 2026 में वरुथिनी एकादशी का व्रत 13 अप्रैल को रखा जाएगा। यह व्रत वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को आता है और इसे अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन व्रत करने से पापों से मुक्ति और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
इन चीजों का सेवन न करें
एकादशी के दिन व्रती को कुछ चीजों से पूरी तरह दूरी बनानी चाहिए। बता दें कि चावल और उससे बनी चीजें खाना वर्जित माना जाता है। मसूर दाल का सेवन भी अशुभ और तामसिक माना गया है। इसके अलावा नमक का उपयोग व्रत को खंडित कर सकता है। लहसुन और प्याज जैसे तामसिक भोजन भी इस दिन नहीं खाने चाहिए। साथ ही पत्तेदार सब्जियां, मूली, बैंगन, गोभी और गाजर जैसी सब्जियों से भी परहेज करने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें:
क्या खा सकते हैं
इस दिन फल, दूध, साबूदाना, मखाना, मूंगफली और सूखे मेवे का सेवन किया जा सकता है।
पारण का समय
वरुथिनी एकादशी का व्रत 14 अप्रैल 2026 को सुबह 06:54 से 08:53 के बीच पारण करके खोला जा सकता है।
भगवान विष्णु को क्या अर्पित करें
भगवान विष्णु को केले, सेब, अंगूर जैसे फल, मखाना, पंजीरी और साबूदाने की खीर का भोग लगाना शुभ माना जाता है।
ये भी देखें :
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। दैनिक सवेरा टाइम्स एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
मेष: दिन शुभ रहेगा...