Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

भूलकर भी दोस्तों या रिश्तेदारों को कभी उपहार में ना दें ये चीजें, जीवन में होगी दुर्भाग्य की एंट्री, बढ़ेगी अशांति

December 2, 2024

भूलकर भी दोस्तों या रिश्तेदारों को कभी उपहार में ना दें ये चीजें, जीवन में होगी दुर्भाग्य की एंट्री, बढ़ेगी अशांति

Vastu Tips for Good Luck: कोई त्यौहार हो या कोई खास दिन हम अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को उपहार तो जरूर देतें है। आजकल के मोर्डर्न दौर में लोग एक दूसरे को यूनिक और आर्ट वाली चीजें गिफ्ट करना पसंद करतें है। जो कि ज्यादातर कांच की बनी होतीं है। हिन्दू धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत बड़ा महत्त्व माना गया है। कहा जाता है कि, वास्तु के अनुसार किए गए कार्य हमारे आर्थिक और घरेलू जीवन पर बहुत महत्त्व डालते है। आज हम कांच से बने उपहारों के बारे में बात कर रहे हैं, जो हम अक्सर दूसरों को देते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी को कांच की बनी हुईं वस्तएं उपहार में देना सही नहीं है और कुछ इसे सामान्य मानते हैं। आपने भी कभी न कभी अपने दोस्त या रिश्तेदार या किसी समारोह में किसी को कांच से बनी कोई चीज उपहार में दी होगी और आपके मन में भी यह सवाल आया होगा कि वास्तु शास्त्र में इसके बारे में क्या कहा गया होगा?

घर में रखी कांच की यूनिक वस्तुएं जैसे फूलदान, सजावटी सामान, बहुत अच्छी लगतीं हैं। हम तो यही सोच कर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को ये चीजें उपहार में देतें है कि ये घर की खूबसूरती भी बढ़ती है और कांच की कई वस्तुएं घर में बहुत उपयोगी भी होती हैं। लेकिन, जब उपहार की बात आती है, तो इसे अलग तरह से देखा जाता है। दरअसल, वास्तु शास्त्र में कांच की वस्तुओं को उपहार में देना वर्जित माना गया है।

Vastu Tips for Good Luck

कांच से होने वाले प्रभाव-

वास्तु शास्त्र के अनुसार, धरती की हर एक धातु की एक अलग महत्वता होती है और कांच भी अपनी अलग महत्वता दर्शाता है। यह टूट-फूट या खंडित होने को दर्शाता है, क्योंकि इन चीजों का इस्तेमाल करते समय थोड़ी सी भी लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। ऐसी स्थिति में ये चीजें या तो टूट जाती हैं या खंडित हो जाती हैं। ऐसे में इसका असर आपके परिवार के सदस्यों पर भी पड़ता है। रिश्तों का टूटना या बिखरना भी इसका असर हो सकता है।

घर की अशांति में वृद्धि-

जब आप कांच का सामान अपने रिश्तेदारों या दोस्तों को उपहार में देते हैं, तो ऐसा कहा जाता है कि इससे घर की शांति भंग हो सकती है। इससे दूसरों के घर में अशुभता बढ़ती है। इसका असर व्यक्ति पर बहुत जल्दी दिखता है। उसकी सोच बहुत नकारात्मक हो जाती है और उसका ध्यान भी ऐसी चीजों की ओर आकर्षित होता है। इसलिए हमारे रिश्तों का खराब होना संभव हो जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें