Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

घर में बरकत लाने का आसान उपाय: मनी प्लांट की मिट्टी में डालें ये 2 चीजें, घर में आएगी खुशहाली

November 12, 2025

घर में बरकत लाने का आसान उपाय: मनी प्लांट की मिट्टी में डालें ये 2 चीजें, घर में आएगी खुशहाली

Vastu Tips for Money Plant: घर में पौधे न सिर्फ वातावरण को शुद्ध करते हैं बल्कि घर की ऊर्जा और सौंदर्य को भी बढ़ाते हैं। वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों को विशेष रूप से शुभ माना गया है, जिनमें से मनी प्लांट का नाम सबसे ऊपर आता है। यह पौधा धन, सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि अगर इसे सही दिशा और विधि से लगाया जाए तो यह आर्थिक स्थिति को मजबूत करता है और घर में खुशहाली लाता है।

वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, मनी प्लांट में कुछ घरेलू उपाय अपनाने से इसकी सकारात्मक शक्ति कई गुना बढ़ जाती है। इनमें दो बेहद आसान उपाय हैं, जिनमें रसोई में मौजूद दो सामान्य चीजें दूध और चीनी का उपयोग किया जाता है।

पहला उपाय : मनी प्लांट की मिट्टी में थोड़ा सा दूध मिलाना। दूध को हमेशा से पवित्रता और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। वास्तु मान्यता के अनुसार, पौधे की मिट्टी में दूध डालने से उसमें सात्विक ऊर्जा बढ़ती है, जिससे घर की नकारात्मकता खत्म होती है और धन संबंधी बाधाएं दूर होती हैं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और व्यक्ति को कर्ज या आर्थिक संकट से मुक्ति मिलती है।

दूसरा उपाय : मनी प्लांट की मिट्टी में थोड़ी सी चीनी डालना। चीनी को गन्ने से प्राप्त माना जाता है, जो जीवन में मधुरता और प्रगति का प्रतीक है। जब चीनी मिट्टी में मिलाई जाती है, तो पौधा तेजी से बढ़ता है और घर में बरकत का संचार होता है। माना जाता है कि यह उपाय राहु से जुड़ी नकारात्मक ऊर्जा को भी कम करता है, जिससे धन हानि के योग खत्म होते हैं।

इसके अलावा, पौधे पर लाल कलावा (मौली) बांधना भी शुभ माना गया है। यह पौधे की ऊर्जा को स्थिर करता है और धन के प्रवाह को निरंतर बनाए रखता है।अगर मनी प्लांट को घर के दक्षिण-पूर्व कोने में लगाया जाए और इन सरल उपायों को नियमित रूप से किया जाए, तो घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और आर्थिक तंगी दूर होती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। दैनिक सवेरा टाइम्स एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें