Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Vastu Tips: मोर पंख से दूर करें आर्थिक तंगी… जानिए वास्तु शास्त्र के ये आसान उपाय

June 29, 2025

Vastu Tips: मोर पंख से दूर करें आर्थिक तंगी… जानिए वास्तु शास्त्र के ये आसान उपाय

Vastu Tips : कई बार ऐसा होता है कि इंसान खूब मेहनत करता है, अच्छी कमाई भी करता है, फिर भी पैसे की तंगी से जूझता रहता है। आमदनी के बावजूद धन नहीं टिकता और खर्चे लगातार बढ़ते रहते हैं। ऐसे में व्यक्ति मानसिक तनाव का शिकार हो जाता है। यदि आप भी इसी तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं तो वास्तु शास्त्र में बताए गए कुछ उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। खासतौर पर मोर पंख से जुड़ा उपाय आपकी आर्थिक स्थिति को सुधार सकता है।

वास्तु शास्त्र में मोर पंख का महत्व

वास्तु शास्त्र में मोर पंख को पवित्र, शक्तिशाली और शुभ फलदायी माना गया है। ऐसा माना जाता है कि यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और सकारात्मकता को आकर्षित करता है। मोर पंख का सही दिशा में उपयोग न सिर्फ आर्थिक संकट को दूर करता है, बल्कि घर में सुख-शांति और समृद्धि भी लाता है।

क्या है उपाय?

वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, मोर पंख को घर में पूर्व या उत्तर दिशा में रखना बेहद लाभकारी होता है। यह दिशा सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत मानी जाती है और इस स्थान पर मोर पंख रखने से नकारात्मकता दूर होती है।

यदि घर के मंदिर में पूर्व दिशा में मोर पंख रखा जाए तो घर में भगवान कृष्ण की कृपा बनी रहती है।

मोर पंख को तिजोरी में रखने से आय में वृद्धि होती है और पैसों की तंगी दूर होने लगती है।

घर के मुख्य दरवाजे पर मोर पंख लगाना भी बुरी नजर और नकारात्मक शक्तियों से बचाता है।

कहां न रखें मोर पंख?

1. मोर पंख को पवित्र माना गया है, इसलिए इसे बेध्यानी से कहीं भी नहीं रखना चाहिए।
2. बाथरूम, रसोई या ज़मीन पर मोर पंख रखने से इसके शुभ प्रभाव कम हो जाते हैं।
3. इसे साफ-सुथरी और ऊर्जावान जगह पर ही रखें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें