Vastu Tips : नया साल 2026 दस्तक देने वाला है और हर कोई चाहता है कि आने वाला साल खुशहाली, सफलता और आर्थिक मजबूती लेकर आए। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद कुछ बेकार या टूटी-फूटी चीजें सकारात्मक ऊर्जा को रोक सकती हैं और इसका सीधा असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है। अगर आप भी नए साल की शुरुआत शुभ और मंगलमय करना चाहते हैं, तो इन चीजों को समय रहते घर से बाहर कर देना बेहतर होगा।

बंद या खराब घड़ियां बन सकती हैं तरक्की में रुकावट
वास्तु शास्त्र में घड़ी को समय और प्रगति का प्रतीक माना गया है। घर में बंद पड़ी या खराब घड़ियां यह संकेत देती हैं कि जीवन में आगे बढ़ने की गति थम रही है। ऐसी घड़ियों को या तो ठीक करा लें या फिर घर से हटा दें, ताकि उन्नति के रास्ते खुल सकें।
सूखे और मुरझाए पौधे फैलाते हैं नकारात्मकता
हरे-भरे पौधे जहां सकारात्मक ऊर्जा और ताजगी का प्रतीक होते हैं, वहीं सूखे और मुरझाए पौधे नकारात्मकता को बढ़ाते हैं। वास्तु के अनुसार, ऐसे पौधे घर में रखने से आर्थिक प्रगति बाधित होती है। नए साल से पहले इन्हें हटाकर घर में नए पौधे लगाना शुभ माना जाता है।
टूटा झाड़ू बन सकता है धन हानि का कारण
झाड़ू को माता लक्ष्मी से जोड़ा जाता है। टूटा हुआ या बेकार झाड़ू घर में रखने से धन की हानि और आर्थिक अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए पुराने और टूटे झाड़ू को तुरंत बदल देना चाहिए।
खंडित मूर्तियां न रखें घर में
घर में रखी देवी-देवताओं की टूटी या खंडित मूर्तियां वास्तु दोष उत्पन्न करती हैं। ऐसी मूर्तियों को घर में रखने की बजाय किसी पवित्र स्थान, मंदिर या पीपल के पेड़ के नीचे श्रद्धापूर्वक रख देना चाहिए। नए साल से पहले नई और अखंड मूर्तियां स्थापित करना शुभ फल देता है।
ये भी पढ़ें: Snowfall In Kashmir: कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी, सफेद चादर से ढकी चोटियां
टूटे कांच और शीशे बढ़ाते हैं परेशानी
टूटे हुए कांच के बर्तन या शीशा न सिर्फ दुर्घटना का खतरा बढ़ाते हैं, बल्कि वास्तु के अनुसार यह आर्थिक तनाव और मानसिक अशांति का भी कारण बनते हैं। इसलिए ऐसे सामान को घर में जमा न होने दें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...