Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

कल हो रहा है शुक्र का गोचर, इन राशि वालों की खुलेगी किस्मत

February 14, 2023

कल हो रहा है शुक्र का गोचर, इन राशि वालों की खुलेगी किस्मत

कल 15 फरवरी दिन बुधवार को ग्रह शुक्र का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। यह शुक्र गोचर 15 फरवरी को रात 08 बजकर 12 मिनट पर मीन राशि में होगा। मीन राशि में शुक्र 15 फरवरी से 12 मार्च तक विद्यमान रहेगा। 12 मार्च को शुक्र रात 08 बजकर 37 मिनट पर मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर कर जाएगा। इस दौरान बहुत सी राशियों पर भी इसका अच्छा और बुरा प्रभाव देखने को मिलेगा। कुछ राशि वालों के लिए यह किस्मत के लिए अच्छा साबित होगा। आइए जानते है किस राशि पर होगा अच्छा और बुरा प्रभाव:

शुक्र राशि परिवर्तन 2023 राशियों पर प्रभाव
कर्क: शुक्र का मीन राशि में गोचर आपके लिए भाग्योदय करने वाला हो सकता है. आपको अचानक धन लाभ होगा. कष्टों से मुक्ति मिलेगी, संकट दूर होंगे. यदि आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है. इस दौरान आपकी आ​र्थिक स्थिति मजबूत होगी.

सिंह: शुक्र का राशि परिवर्तन आपकी राशि के लिए शुभ फलदायी होगा. शुक्र के प्रभाव से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. इस समय में आपके सूझबूझ से किए गए निवेश से लाभ होगा. पुराने निवेश भी लाभप्रद रहेंगे. 15 फरवरी से 12 मार्च के मध्य नौकरी और बिजनेस में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे.

कन्या: मीन में शुक्र का गोचर आपके करियर में उन्नति प्रदान करने वाला होगा. नौकरीपेशा लोगों के पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है. सेहत अच्छी होगी और बिजनेस में लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे, जो आपके व्यापार को बढ़ाने वाले होंगे. आपको वाद विवाद से बचकर रहना चाहिए क्योंकि इससे संबंधों पर प्रतिकूल असर हो सकता है.

वृश्चिक: शिक्षा प्रतियोगिता से जुड़े जातकों को शुक्र का राशि परिवर्तन खुशखबर दे सकता है. आपके लिए प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होने का योग बन रहा है. इस समय में आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. शुक्र की कृपा से आपकी इनकम में बढ़ोत्तरी होगी, जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा.

कुंभ: कुंभ राशिवालों को शुक्र गोचर से लाभ होगा. आय के स्रोत बढ़ेंगे, जिससे आपके पास धन अच्छी मात्रा में रहेगा. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा और सुख एवं सुविधाओं में वृद्धि होगी. आप किसी पूजा पाठ या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं.

मीन: शुक्र का गोचर आपकी ही राशि में होगा, जो आपको शुभ और सुखद फल प्रदान करेगा. आपके धन-संपत्ति में इजाफा होगा. नौकरीपेशा लोगों की इनकम बढ़ने से खुशी होगी और बिजनेस में भी फायदा होगा. यदि आप बिजनेस बढ़ाना चाहते हैं तो य​​ह समय आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें