Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

12 मार्च से होगी शुक्र-राहु की युति, इन राशि वालों पर होगा अच्छा प्रभाव

February 22, 2023

12 मार्च से होगी शुक्र-राहु की युति, इन राशि वालों पर होगा अच्छा प्रभाव

इस साल होली के बाद 12 मार्च दिन रविवार से शुक्र और राहु की युति होने वाली है। यानि के शुक्र का राशि परिवर्तन 12 मार्च को होने जा रहा है। यह सुबह 8 बजकर 37 मिनट र शुक्र मेष राशि में गोचर करेगा और वहां पर पहले से मौजूद राहु के साथ युति करेगा। आपको बता दें कि यह शुक्र और राहु की युति 12 मार्च से 6 अप्रैल तक रहेगी। 6 अप्रैल को सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर शुक्र मेष राशि से निकलकर वृष राशि में गोचर करेगा, उस समय शुक्र और राहु की युति खत्म होगी। इस दौरान बहुत सी राशियों पर इसके अच्छे और बुरे दोनों हे प्रभाव होंगे। तो आइए जानते है आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव होगा:

12 मार्च को शुक्र और राहु की युति से 3 राशियों मिथुन, मीन और तुला के जातकों के अच्छे दिन शुरू होंगे. इन तीनों राशियों के जातकों को धन लाभ होगा, विवाह की बात पक्की हो सकती है और ​आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. आइए जानते हैं शुक्र-राहु युति का इन तीन राशियों पर प्रभाव.

शुक्र-राहु युति 2023 राशियों पर प्रभाव
मिथुन: शुक्र का राहु के साथ युति होने से आपकी राशि के जातकों को लाभ होगा. इस दौरान आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है. बिजनेस से जुड़े लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे आपको फायदा होगा और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है या बिजनेस को बढ़ाने का मौका हाथ लग सकता है.

धन के मामले में यह समय आपकी उन्नति का होगा. निवेश से लाभ होगा. पहले के किए गए निवेश आपको धन लाभ के मौके लेकर आएंगे. शुक्र के कारण सुख और सुविधाओं में बढ़ोत्तरी हो सकती है.

तुला: शुक्र और राहु की युति आपके लिए भी फायदेमंद रहेगी. जो जातक विवाह योग्य हैं, उनके शादी की बात पक्की हो सकती है. विवाहितों का दांपत्य जीवन सुखमय होगा. पति और पत्नी के बीच प्रेम संबंध मजबूत होंगे. आप जीवनसाथी के भावनाओं का पूरा ख्याल रखेंगे.

जो लोग साझेदारी में अपना व्यापार करते हैं, उन लोगों को फायदे के कई मौके मिलेंगे. आप काम को और आगे बढ़ाने के लिए प्रयास कर सकते हैं. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अधिक बेहतर होगी. धल लाभ होगा.

मीन: शुक्र और राहु की युति आपको अचानक धन लाभ देने वाला है. इससे आप मालामाल हो सकते हैं. इस दौरान आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, जिससे आपके सुख और सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी. हो सकता है कि आपका कहीं पर अटका हुआ पैसा मिल जाए, जिससे आपको खुशी होगी. इस समय में आपके धन में वृद्धि हो सकती है.

आपका सामाजिक प्रभाव बढ़ेगा. आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे और आपके काम आसानी से होते चले जाएंगे. हालांकि आपको बोलते समय अपनी वाणी पर थोड़ा संयम भी रखना होगा. इस दौरान आप अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें, वरना सेहत से जुड़ी समस्याएं परेशानी का सबब बन सकती हैं.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें