Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

22 जनवरी को होगा कुंभ में शुक्र गोचर, जानिए किन राशि वालों को मिलेगा लाभ और किन्हें करना होगा मुश्किलों का सामना

January 5, 2023

22 जनवरी को होगा कुंभ में शुक्र गोचर, जानिए किन राशि वालों को मिलेगा लाभ और किन्हें करना होगा मुश्किलों का सामना

नव वर्ष की शुरुआत में 22 जनवरी दिन रविवार को कुंभ में शुक्र गोचर होने जा रहा है। बता दें कि शुक्र 22 जनवरी को शाम 04 बजकर 03 मिनट पर शनि देव के घर कुंभ में गोचर करने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बताया जा रहा है कि शुक्र और शनि में मित्रवत संबंध होता है जिस दौरान कुछ राशि के जातकों को सुख, सुविधाएं देगा तो कुछ राशि के जातकों के लिए मुश्किलें भी पैदा कर देगा। तो आइए जानते है इस दौरान किस राशि वालों को मिलेगा लाभ और किन राशि वालों को करना होगा मुश्किलों का सामना:

शुक्र राशि परिवर्तन 2023 राशियों को लाभ
मेष राशि: शुक्र गोचर से मेष राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और कार्यों में सफलता प्रदान करेगा। कोई नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का भी योग है। पुराना धन वापस मिलेगा और अटका काम पूरा होगा।

वृषभ राशि: शुक्र का राशि परिवर्तन आपके भाग्य को प्रबल करेगा। विदेश यात्रा, विदेश में नौकरी या वहां पर बसने का योग बन सकता है। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आपके फैसलों की प्रशंसा होगी।

कन्या राशि: शुक्र का गोचर कन्या राशिवालों के लिए शानदार समय लेकर आएगा। इस समय में आपको प्यार, पैसा सबकुछ प्राप्त होगा। प्रेम विवाह का भी योग है। नवविवाहितों के लिए संतान सुख है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में भी आपको सफलता प्राप्त होगी।

मकर राशि: शुक्र का राशि परिवर्तन मकर वालों को लाभ देगा। इस समय प्रारंभ किए गए कार्य लाभ और सफलतादायक होंगे। विवाह का योग बन सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के लिए समय अनुकूल है। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन: शुक्र का गोचर आपके आय के साधनों में वृद्धि करने वाला है। इससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लव मैरिज के लिए सही समय आ रहा है। सुख, सुविधाओं, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। सरकार से लाभ का योग है।

शुक्र गोचर 2023 ये राशिवाले रहें सावधान
मिथुन राशि: शुक्र गोचर से आपकी राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि आपके गुप्त शत्रु बढ़ सकते हैं। वे आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे। कोई भी फैसला या कोई डील फाइनल करने से पहले अच्छे से सोचें, नहीं तो आपके साथ विश्वासघात भी हो सकता है।

सिंह राशि: शुक्र का राशि परिवर्तन आपकी राशि के जातकों के जीवन में उथल-पुथल लेकर आएगा। आपको भी गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। योजनाओं को सतर्कता के साथ करना होगा। हालांकि विदेशी निवेश या बिजनेस से लाभ होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें