Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

6 अप्रैल को होगा वृषभ राशि में शुक्र ग्रह का गोचर, इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

April 5, 2023

6 अप्रैल को होगा वृषभ राशि में शुक्र ग्रह का गोचर, इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

शुक्र ग्रह वृषभ और तुला राशि के स्वामी हैं। बता दें कि 6 अप्रैल 2023 को शुक्र ग्रह मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। इसका प्रभाव कई राशि के लोगों पर देखने को मिलेगा। आइए जानते है शुक्र के वृषभ राशि में प्रवेश करने से किन जातकों के अच्छे दिन शुरू होंगे।

1. मेष राशि : मेष राशि वालों को शुक्र का ये गोचर लाभ देगा. इस दौरान मेष राशि वाले अपने करियर में आगे बढ़ेंगे और पदोन्नति की संभावनाएं भी हैं. शुक्र के गोचर के दौरान अपने कार्य क्षेत्र पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. व्यापारी वर्ग को इस गोचर के दौरान लाभ प्राप्त होगा. मेष राशि वालों को इस दौरान अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए, स्वास्थ संबंधी समस्याएं होने की संभावनाएं भी हैं.

2. वृषभ राशि : शुक्र ग्रह का ये गोचर वृषभ राशि वालों को उसके करियर और कार्य क्षेत्र में बेहतर परिणाम देगा. आपके कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना की जाएगी. वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे. जो भी लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, उनके लिए ये अच्छा समय है. इस दौरान पुराना कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे. जल्दबाजी में खर्च करने से बचें. पैतृक संपत्ति से लाभ प्राप्त हो सकता है और आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी.

3. कर्क राशि : कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का ये गोचर शुभ साबित होगा. कर्क राशि वालों को इस दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. बेवजह वाद-विवाद से बचें. घर के कार्यों में धन खर्च हो सकता है. यदि जमीन से जुड़े कुछ कार्य करना चाह रहे हैं तो वह जरूर सफल होंगे. परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. गोचर के दौरान शुक्रवार के दिन सफ़ेद चीजों का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें