Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

फाल्गुन मास की विनायक चतुर्थी आज, जानिए पूजा के शुभ योग के बारे में

February 23, 2023

फाल्गुन मास की विनायक चतुर्थी आज, जानिए पूजा के शुभ योग के बारे में

आज 23 फरवरी दिन गुरुवार को फाल्गुन मास की शुल्क पक्ष की चर्तुथी तिथि है। आज के दिन विनायक चर्तुथी का त्योहार मनाया जा रहा है। हिन्दू धर्म के अनुसार आज के दिन भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है और उनकी पूजा-अर्चना करके सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। हिन्दू पंचागों के अनुसार विनायक त्योहार अमावस्या के बाद आने वाली फाल्गुन मास के शुल्क पक्ष को मनाया जाता है। ये त्योहार हर महीने भगवान गणेश जी की अराधना करके मनाया जाता है। माना जाता है कि आज के दिन जो व्यक्ति गणेश जी की पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं उनके हर दुख दूर होते हैं। तो आइए जानते है कब है विनायक चतुर्थी का शुभ योग और इसकी पूजा विधि के बारे में:

विनायक चतुर्थी की पूजा का समयः
फाल्गुन, शुक्ल चतुर्थी
प्रारम्भ – फरवरी 23, सुबह 03 बजकर 24 मिनट से शुरू
समाप्त – फरवरी 24, सुबह 01 बजकर 33 मिनट पर खत्म
भगवान गणेश की पूजा का समय – सुबह 11 बजकर 26 मिनट से दोपहर 01 बजकर 43 मिनट तक.

विनायक चतुर्थी पूजन विधिः
विनायक चतुर्थी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और सूर्य देवता को अर्घ्य अर्पित करें. इसके बाद भगवान गणेश की पूजा प्रारंभ करें. इस दिन की पूजा में जटा वाला नारियल और भोग में मोदक अवश्य शामिल करें. इसके अलावा पूजा में भगवान गणेश को गुलाब के फूल और दूर्वा अर्पित करें. धूप, दीप, नैवेद्य अर्पित करने के बाद ‘ऊं गं गणपतये नमः’ मंत्र का उच्चारण पूर्वक जप करें. भगवान गणेश की कथा पढ़ें, आरती करें, पूजा में शामिल सभी लोगों को प्रसाद अवश्य वितरित करें.

विनायक चतुर्थी महत्वः
शास्त्रों में वर्णित है कि जो लोग नियमित रूप से विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना करते हैं, उनके जीवन के सभी कष्ट समाप्त होते जाते हैं.वहीं विनायक चतुर्थी पर सिद्धि विनायक रूप की पूजा करने से संतान संबंधी हर समस्या का समाधान हो जाता है. वंश वृद्धि के लिए ये व्रत बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है.

विनायक चतुर्थी शुभ योगः
विनायक चतुर्थी के मौके पर आज कई शुभ योग भी बन रहे हैं. सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रहेगा. विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 28 मिनट से लेकर 3 बजकर 14 मिनट तक रहेगा. रवि योग सुबह 06 बजकर 52 मिनट से शुरू हो चुका है और 24 फरवरी 2023 को सुबह 3 बजकर 44 मिनट तक रहेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें