Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

विश्वनाथ मंदिर का नया प्रसाद रेट जारी, सुगम दर्शन का टिकट हुआ 250 रुपये

October 19, 2024

विश्वनाथ मंदिर का नया प्रसाद रेट जारी, सुगम दर्शन का टिकट हुआ 250 रुपये

काशी: बाबा विश्वनाथ धाम की व्यवस्था में दो बड़े बदलाव किए गए हैं। अब भक्तों को सुगम दर्शन के लिए 300 के बजाय 250 रुपये का टिकट लेना होगा। वहीं श्रद्धालु अब 200 ग्राम लड्डू केवल 120 रुपये में प्राप्त कर सकेंगे। काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के सीईओ विश्वभूषण मिश्रा ने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिसर में जो भी प्रसाद विकता है, उसके मूल्य में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। पहले शहर में बिकने वाली मिठाई, प्रसाद के रूप में यहां बिकती थी। प्रसाद की शुद्धता, स्वच्छता, पवित्रता को लेकर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ने यह निर्णय लिया कि प्रसाद का स्वयं निर्माण कराया जाएगा।

सहकारी क्षेत्र के संस्थान बनारस डेयरी की फूड प्रोसेसिंग यूनिट में मंदिर प्रशासन प्रसाद का निर्माण खुद करवा रहा है। बाबा को चढ़ाए गए बेलपत्र के चूर्ण को मिलाकर प्रसाद बनाया जा रहा है। नई रेट लिस्ट के अनुसार श्रद्धालु अब 200 ग्राम लड्डू केवल 120 रुपये में प्राप्त कर सकेंगे।

विश्व भूषण मिश्रा ने कहा कि मंदिर में वीआईपी दर्शन के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं है। श्री विश्वेश्वर धाम में सभी भक्तों के साथ समान व्यवहार किया जाता है और सभी को वीआईपी माना जाता है। हमारे पास सभी के लिए समान सुविधाएं हैं। हालांकि कुछ भक्त मंदिर में अधिक समय बिताना चाहते हैं, इसलिए वे लाइन में प्रतीक्षा करते हैं और फिर परिसर में लंबे समय तक रुकते हैं। कभी-कभी भक्तों के पास व‍िमान या ट्रेन पकड़ने जैसी विशिष्ट समय की बाधाएं होती हैं। इसलिए उनका समय सीमित होता है। ऐसे में उनके दर्शन के लिए एक अलग लाइन की व्यवस्था की गई थी। उनके टिकट का मूल्य 250 रुपये तय किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें