Site icon Dainik Savera Times

इस दिन बाल धोना और नाखून काटना माना जाता है बेहद अशुभ, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण

हिंदू धर्म में नाखून काटने, बाल धोने जैसे कार्यों को करने के लिए कुछ शुभ-अशुभ दिन बताए गए हैं। लेकिन आज के समय में बहुत कम लोग इन बातों पर विश्वास करते है। हिन्दू धर्म के अनुसरा विवाहित महिलाओं के मामले में नियम अलग-अलग है। मंगलवार, गुरुवार और शनिवार के दिन बाल धोने और नाखून काटने से मना किया जाता है। आइए जानते है क्या है इसका पीछे का कारण:

– सोमवार: हिंदू धर्म शास्त्रों में माना गया है कि सुहागन महिलाओं को सोमवार के दिन बाल नहीं धोने चाहिए. ऐसा करने से सुहागन महिलाओं के परिवार की उन्नति में रुकावट आ सकती है. कुंवारी लड़कियां इस दिन बाल धो सकती हैं.

– मंगलवार: धर्म शास्त्रों के मुताबिक, मंगलवार के दिन भी सुहागन महिलाओं को सिर धोने की मनाही होती है. माना जाता है मंगलवार के दिन सुहागन महिलाओं द्वारा बाल धोने से घर में नकारात्मकता बढ़ती है. इसके अलावा, कुंवारी लड़कियों को भी मंगलवार के दिन बाल नहीं धोने चाहिए.

– बुधवार: बुधवार के दिन सुहागन महिलाओं, कुमारी कन्याओं और पुरुषों के बाल धोने के लिए सबसे उपयुक्त दिन माना जाता है. ऐसा मानते हैं कि इस दिन सिर धोने से घर में धन और समृद्धि बढ़ती है. साथ ही व्यापार में वृद्धि भी होती है.

– गुरुवार: माना जाता है कि गुरुवार के दिन किसी को भी बाल नहीं धोना चाहिए. मान्यता है इस दिन बाल धोने से उम्र कम होती है. आर्थिक तंगी झेलनी पड़ती है और धन हानि के योग भी बनते हैं.

– शुक्रवार: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुक्रवार के दिन बाल धोना सबसे ज्यादा शुभ माना गया है. ऐसा मानते हैं कि शुक्रवार के दिन बाल धोने से माता लक्ष्मी और शुक्र देव की कृपा प्राप्त होती है. इसके अलावा, पैसे मिलने की संभावनाएं बढ़ सकती हैं.

– शनिवार: हिंदू धर्म में शनिवार के दिन बाल धोना किसी के लिए भी शुभ नहीं बताया गया. खासतौर पर इस दिन सुहागन महिलाओं को सिर नहीं धोना चाहिए. मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से शनिदेव नाराज होते हैं.

– रविवार: रविवार के दिन बाल धोने के लिए उपयुक्त होता है, लेकिन इस दिन सुहागन महिलाओं को बाल धोने से बचना चाहिए, कुंवारी कन्याएं और पुरुष इस दिन बाल धो सकते हैं.

Exit mobile version