Weekly Horoscope: अगस्त का नया सप्ताह 10 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन 11 अगस्त को शुक्र चंद्रमा के हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वहीं शनि वक्री अवस्था में ही रहेंगे। इन ग्रहों की चाल का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिल सकता है। किसी के लिए यह सप्ताह धन और करियर के मामले में अच्छा रहेगा, तो कुछ लोगों को खर्च, काम और सेहत को लेकर सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक सभी जातकों के लिए कैसा रहेगा यह नया सप्ताह…
मेष राशि
मेष राशि वालों को इस सप्ताह अपने खर्चों पर ध्यान देना होगा। जरूरत से ज्यादा खर्च आपकी आर्थिक स्थिति बिगाड़ सकता है। निवेश करने की सोच रहे हैं तो जल्दबाजी न करें और किसी जानकार की सलाह जरूर लें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को इस सप्ताह अपनी बात सोच-समझकर कहनी चाहिए। आपकी कोई गलत या कड़वी बात आपकी छवि खराब कर सकती है। वहीं नौकरी और करियर के मामले में अच्छे मौके मिल सकते हैं। मेहनत का फायदा भी मिलेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह पैसों के मामले में अच्छा रह सकता है। कमाई बढ़ाने के नए रास्ते मिल सकते हैं। कुछ लोगों को अचानक धन लाभ भी हो सकता है। हालांकि, पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला सावधानी से लें।
कर्क राशि
कर्क राशि के कारोबारियों को इस सप्ताह थोड़ा संभलकर चलना होगा। किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें, वरना नुकसान हो सकता है। काम में अच्छे नतीजे पाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। धैर्य बनाए रखें।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। काम और समाज में आपका सम्मान बढ़ सकता है। आपके काम की तारीफ होगी और कुछ लोगों को कमाई के नए मौके भी मिल सकते हैं। इससे आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को अपनी पुरानी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। ऑफिस में आपके काम से बड़े अधिकारी खुश हो सकते हैं और आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि, काम के साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।
तुला राशि
तुला राशि वालों को इस सप्ताह पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी रखनी होगी। जरूरत न हो तो कर्ज लेने से बचें और किसी को बड़ी रकम उधार देने से पहले सोच लें। तनाव कम करने के लिए योग और ध्यान करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रह सकता है। आपकी बातचीत का तरीका लोगों को पसंद आएगा और आप अपनी बात से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा है। पढ़ाई में मेहनत करने वालों को सफलता मिल सकती है।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए सेहत के लिहाज से सप्ताह अच्छा रह सकता है। आप अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाने पर ध्यान देंगे। योग और ध्यान से मन को शांति मिलेगी। भाई-बहनों का सहयोग भी मिल सकता है।
मकर राशि
मकर राशि वालों को इस सप्ताह पैसों के मामले में सावधानी रखनी होगी। बेवजह खर्च करने से बचें। नौकरी करने वालों पर काम का दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में काम के साथ आराम और स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी होगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह कई अच्छे मौके लेकर आ सकता है। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। काम के क्षेत्र में आपकी पहचान बढ़ेगी। साथ ही कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिसका आगे फायदा मिल सकता है।
मीन राशि
मीन राशि वालों को इस सप्ताह अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। अपनी दिनचर्या और खान-पान को लेकर लापरवाही न करें। पैसों के मामले में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। साथ ही जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। दैनिक सवेरा टाइम्स एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

