Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weekly Horoscope : 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, मिथुन-वृश्चिक को मेहनत के बाद मिलेगी सफलता, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

August 23, 2026

Weekly Horoscope : 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, मिथुन-वृश्चिक को मेहनत के बाद मिलेगी सफलता, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope August 24 to 30: अगस्त का आखिरी सप्ताह कई राशियों के लिए नए अवसर और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस दौरान चंद्रमा धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि से होकर गुजरेंगे। वहीं 25 अगस्त को शुक्र ग्रह मंगल के नक्षत्र चित्रा में प्रवेश करेंगे। इस सप्ताह किसी भी प्रमुख ग्रह का राशि परिवर्तन नहीं होगा। ऐसे में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का मेष से मीन तक सभी राशियों पर किस तरह असर पड़ सकता है, आइए जानते हैं…

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रह सकता है। नौकरी और काम में नए मौके मिल सकते हैं। शुक्र के नक्षत्र बदलने से मान-सम्मान बढ़ सकता है। सप्ताह के बीच में काम ज्यादा रहेगा, लेकिन आप उसे आसानी से संभाल लेंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को पैसों के मामले में फायदा हो सकता है। कहीं पुराना पैसा फंसा है तो उसके वापस मिलने की उम्मीद है। परिवार में भी खुशियां बढ़ सकती हैं और कोई पुरानी परेशानी खत्म हो सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा चुनौती भरा हो सकता है। आपको काम और परिवार दोनों के बीच सही तालमेल बनाना होगा। बेवजह खर्च करने से बचें। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, लेकिन इसका अच्छा नतीजा भी मिल सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को इस सप्ताह कभी अच्छे तो कभी सामान्य परिणाम मिल सकते हैं। लंबी यात्रा का मौका मिल सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें और रोज की दिनचर्या को सही रखने की कोशिश करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। काफी समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। पैसों से जुड़ा फायदा भी मिल सकता है। किसी जरूरी काम में सफलता मिलने से आप खुश रहेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले अपनी समझदारी से काम में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी मेहनत से लोगों के बीच आपकी पहचान और सम्मान बढ़ सकता है।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह लाभ वाला हो सकता है। शुक्र के नक्षत्र बदलने से पैसों से जुड़े अच्छे मौके मिल सकते हैं। निवेश करने वालों को फायदा होने की संभावना है, लेकिन पैसे लगाने से पहले अच्छी तरह सोचें। सेहत भी ठीक रह सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को इस सप्ताह काम के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सफलता पाने के लिए मेहनत ज्यादा करनी होगी। मेहनत का फल जरूर मिल सकता है। धार्मिक जगह पर जाने का मौका भी बन सकता है।

धनु राशि

धनु राशि वालों में इस सप्ताह जोश और ऊर्जा बनी रहेगी। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। काम में तरक्की के संकेत हैं। शादीशुदा लोगों के घर कोई खुशखबरी आ सकती है।

मकर राशि

मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। जमीन, घर या वाहन खरीदने की योजना पूरी हो सकती है। काम में आपकी तारीफ होगी। परिवार के बड़े लोगों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों की लव लाइफ बेहतर हो सकती है। मन की परेशानियां कम होंगी और आप खुद को ज्यादा शांत महसूस करेंगे। योग और ध्यान से फायदा मिल सकता है। छात्रों के लिए भी यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है।

मीन राशि

मीन राशि वालों के शादीशुदा जीवन में प्यार और समझ बढ़ सकती है। पुराने झगड़े और शिकायतें खत्म हो सकती हैं। कारोबार करने वालों को फायदा मिल सकता है। जो लोग घर से दूर हैं, वे घर लौटने की योजना बना सकते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। दैनिक सवेरा टाइम्स एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें