Site icon Dainik Savera Times

आखिर क्यों भगवान शिव को समर्पित है सोमवार का दिन?…जानिए क्या है इससे जुड़ी वजह

 

नई दिल्ली: सोमवार का दिन भगवान शिव के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, लेकिन क्या आपने सोचा है कि क्यों? इसके पौराणिक कारण क्या है और भगवान शिव के किस उपाय से आपकी किस समस्या का समाधान निकलेगा आइए जानते हैं ।

भारतीय मान्यताओं के अनुसार सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी ईश्वर की पूजा, भक्ति और व्रत के लिए नियम होते हैं इस क्रम में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। “सोम” शब्द का अर्थ है “चंद्रमा”. चंद्रमा भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान हैं और उन्हें अत्यंत प्रिय हैं।

वही पौराणिक कथाओं के अनुसार, सोमवार का दिन भगवान शिव के विवाह का दिन माना जाता है। सोमवार का व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन भक्त व्रत रखकर, पूजा-अर्चना करते हैं और शिवजी से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से पापों का नाश होता है, मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

शास्त्रों में ये भी कहा गया है कि इस दिन उनकी पूजा करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। अगर आपकी नौकरी नहीं लग रही, नौकरी है लेकिन प्रमोशन नहीं मिल रहा या फिर शादी से जुड़ी, बिजनेस से जुड़ी कोई समस्या है तो आप सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करके अपनी सभी समस्यो को दूर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: भारतीय शूटर के निधन पर पीएम मोदी और रक्षा मंत्री ने जताया गहरा दुख

Exit mobile version