Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

वैशाख माह में करें भगवान विष्णु की पूजा अर्चना ,जाने विधि और मुहूर्त ,सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

April 24, 2024

वैशाख माह में करें भगवान विष्णु की पूजा अर्चना ,जाने विधि और मुहूर्त ,सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

धर्म :- 24 अप्रैल यानि आज से वैशाख का शुरू हुआ है। वैशाख के महीने को माधव मास भी कहते हैं। इस बार वैशाख का महीना 24 अप्रैल से लेकर 23 मई तक रहने वाला है। भक्तो को बता दे की इस माह में भगवान विष्णु की पूजा की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस महीने में धन प्राप्ति और पुण्य प्राप्ति के तमाम अवसर आते हैं।

वैशाख का पहला दिन सिद्धि योग में है,आपको बता दे कि इस योग में आप जो भी कार्य करेंगे, उसके सफल होने की उम्मीद अधिक रहती है। ये एक बहुत शुभ योग होता है। वर्ष में केवल एक बार श्रीबांके बिहारी जी के चरण दर्शन भी इसी महीने में होते हैं। इस महीने में गंगा या सरोवर स्नान का विशेष महत्व है। आमतौर पर इसी समय से लोक जीवन में मंगल कार्य शुरू हो जाते हैं। इतना ही नहीं अगर आप इस माह में आप एक वस्तु का दान करते हैं तो आपको पुण्य प्राप्त होगा।

पूरे वैशाख माह​ करें जल का दान

1. देखा जाएं किसी प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़े पुनो में गिना जाता है।वही वैशाख के महीने में जब गर्मी काफी ज्यादा होती है तो इस दौरान प्यास अधिक लगती है। ऐसे में अगर आप किसी प्यासे को पानी पिलाते है तो आपको देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

2. इस माह में पूरे माह आप जल दान करते हैं तो आपको पुण्य की प्राप्ति होती है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, वैशाख के समय में जल में देवी और देवताओं का वास होता है।

3.वही कई लोग अपने श्रद्धानुसार सत्तू,कपड़े ,तिल,और आम का दान कर सकते है। आप चाहे तो जूते चप्पलों का दान भी कर सकते हैं। ऐसा करने से देवी देवता प्रसन्न होते हैं। क्योकि इन चीजों का दान करने से इंसान के पापों का नाश होता है।

4. फिर अन्न का दान कर सकते हैं. आप जूते चप्पलों का दान भी कर सकते हैं. इससे देवी देवता प्रसन्न होते हैं।

5. जानवरो को जैसे कि पशु और पक्षियों के लिए चारा, दाना आदि की व्यवस्था करनी चाहिए। इन कार्यों को करने से जीवन में सुख और शांति आती है।

वैशाख के करें विष्णु मंत्र का जाप
वैशाख के महीने में भक्तो को भगवान विष्णु के मंत्र ‘ओम नमो भगवते वासुदेवाय नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए। यह भगवान विष्णु का मनो​कामना पूर्ति मंत्र है। इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को जीवन के अंत में मोक्ष की प्राप्ति होती है।

वैशाख 2024 पहला दिन और मुहूर्त

वैशाख माह का प्रारंभ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को होता है.
वैशाख कृष्ण प्रतिपदा तिथि: आज, सुबह 05:18 एएम से पू​र्ण रात्रि तक
सिद्धि योग: आज, सुबह से कल सुबह 05:06 एएम तक
स्वाति नक्षत्र: आज, प्रात:काल से देर रात 12:41 एएम तक

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें