Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

अनंत चतुर्दशी पर पाप मुक्ति के लिए करें भगवान विष्णु की पूजा, इस अंक से है खास संबंध

September 17, 2024

अनंत चतुर्दशी पर पाप मुक्ति के लिए करें भगवान विष्णु की पूजा, इस अंक से है खास संबंध

भगवान् श्रीहरि के अनंत रूप को पूजा जाता है अनंत चतुर्दशी यानि चौदस पर। अनंत मतलब जिसकी कोई सीमा नहीं। असीमित। भगवान के शेषनाग स्वरूप का पूजन होता है। कहते हैं हर बाधा मुक्त होने के लिए उन्हें पूजा जाता है। 2024 में 17 सितंबर को इसे मनाया जा रहा है। चतुर्दशी पर 14 अंक का महत्व होता है। आखिर ये 14 होते क्या हैं? भगवान विष्णु से इसका कनैक्शन क्या है?

आस्था का पर्व है अनंत चतुर्दशी। दुखों का नाश होता है और जीवन में सुख समृद्धि का संचार होता है। परम्परानुसार इस दिन बांह पर 14 गांठों पर रक्षा सूत्र बांधा जाता है। 14 अंक इसलिए क्योंकि माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु ने 14 लोकों को रचा था। इतना ही नहीं इसे रचने के बाद संरक्षक और पालक के तौर पर जिम्मेदारी निभाने के लिए 14 रूप भी धरे। इस वजह से अनंत प्रतीत होने लगे।

अब बताते हैं इन 14 गांठों के बारे में। ये भूलोक, भुवलोक, स्वलोक, महलोक, जनलोक, तपोलोक, ब्रrालोक, अतल, वितल, सतल, रसातल, तलातल, महातल, और पताल लोक को इंगित करते हैं। चूंकि उदया तिथि 16 को थी तो उसको आधार मानते हुए 17 को मनाया जा रहा है। धार्मिक और आध्यात्मिक दोनों दृष्टि से ये दिवस महत्वपूर्ण है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें