Last Updated: September 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

सावन में दिखते हैं ये सपने, तो मिलती है भगवान शिव की विशेष कृपा, जानिए क्या है इन स्वप्नों का रहस्य

July 2, 2025

सावन में दिखते हैं ये सपने, तो मिलती है भगवान शिव की विशेष कृपा, जानिए क्या है इन स्वप्नों का रहस्य

Sawan 2025: सावन का महीना भगवान शिव की आराधना का सबसे पावन और पुण्यदायक समय माना जाता है। इस पूरे महीने शिवभक्त व्रत-उपवास, पूजा-पाठ और दान-पुण्य के जरिए भगवान शिव को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। साल 2025 में सावन की शुरुआत 11 जुलाई से हो रही है। इस पवित्र माह में किए गए धार्मिक कार्यों का विशेष फल मिलता है, और कहा जाता है कि इस दौरान दिखने वाले कुछ स्वप्न सीधे शिव कृपा का संकेत देते हैं।

आइए जानते हैं ऐसे ही पांच शुभ सपनों के बारे में, जो सावन में दिखाई देने पर आपके जीवन में सुख, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति ला सकते हैं।

1. सपने में शिवलिंग देखना

अगर सावन में आपको सपने में शिवलिंग दिखाई दे, तो यह बेहद शुभ माना जाता है। यह सपना इस बात का संकेत होता है कि भगवान शिव का आशीर्वाद आपके साथ है। इससे व्यक्ति को न सिर्फ जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है, बल्कि वह आध्यात्मिक रूप से भी प्रगति करता है।

2. सपने में रुद्राक्ष देखना

रुद्राक्ष को शिवजी के आंसुओं से उत्पन्न माना गया है। अगर सावन में आपको रुद्राक्ष का सपना आता है, तो समझ लीजिए कि शिवजी आपके रोग, दोष और परेशानियों को दूर करने वाले हैं। यह सपना आने के बाद व्यक्ति की शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार होता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं।

3. सपने में सांप दिखना

शिव जी के गले में सर्प विराजमान हैं, इसलिए सांप भी उनके प्रिय हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सावन में सपने में सांप दिखना इस बात का संकेत है कि भगवान शिव आपसे प्रसन्न हैं। यह सपना धन-संपत्ति और समृद्धि की ओर भी इशारा करता है।

4. सपने में त्रिशूल देखना

त्रिशूल शिव जी का प्रमुख आयुध है। सावन में अगर कोई व्यक्ति सपने में त्रिशूल देखे, तो यह इस बात का प्रतीक है कि आपके शत्रुओं का नाश होगा और घर में सुख-शांति का वास होगा। यह सपना आंतरिक बुराइयों के अंत और आध्यात्मिक जागृति की भी ओर संकेत करता है।

5. सपने में नंदी (बैल) देखना

नंदी भगवान शिव के वाहन हैं और उन्हें परम भक्त माना जाता है। अगर सावन में आपको सपने में नंदी दिखाई दें, तो यह संकेत है कि आपके करियर में प्रगति होगी और मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी और भाग्य का साथ मिलेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें