CBSE Class 12 Re-evaluation Portal: CBSE ने 12वीं के उन छात्रों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है, जिन्हें अपने रिजल्ट से संतोष नहीं है। अब छात्र अपनी आंसर शीट की दोबारा जांच (Re-evaluation) या अंकों की सही जांच (Verification) के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए बोर्ड ने एक पोर्टल भी चालू कर दिया है, जहां से आसानी से प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
बता दें कि बोर्ड के अनुसार, जिन छात्रों ने अपनी कॉपी की स्कैन कॉपी पहले ही देख ली है, वे अब अपने नंबरों की जांच या री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 जून है।
आवेदन प्रक्रिया कैसे होगी?
छात्रों को CBSE के आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद वे उन प्रश्नों या विषयों का चयन कर सकते हैं, जिनके लिए वे वेरिफिकेशन या री-इवैल्यूएशन कराना चाहते हैं। चयन के बाद ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करना होगा और आवेदन पूरा हो जाएगा।
CBSE HQ ने ट्वीट किया, “वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन पोर्टल अब LIVE हो गया है! मार्क्स के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कैसे करें, इस पर स्टेप-बाय-स्टेप निर्देशों के लिए कृपया वीडियो को ध्यान से देखें।”
(वीडियो सोर्स: CBSE HQ/X) pic.twitter.com/8XJqOgfLLz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 2, 2026
ये भी पढ़ें:
कितना शुल्क देना होगा?
इस बार बोर्ड ने फीस संरचना में कुछ बदलाव किए हैं-
स्कैन की हुई उत्तर पुस्तिका की कॉपी: ₹100 प्रति विषय
मार्क्स वेरिफिकेशन: ₹100 प्रति विषय
री-इवैल्यूएशन: ₹25 प्रति प्रश्न
रिफंड का भी प्रावधान
CBSE ने इस प्रक्रिया में नई रिफंड नीति भी लागू की है। यदि री-इवैल्यूएशन के बाद किसी प्रश्न में अंक बढ़ते हैं, तो उस विशेष प्रश्न की री-इवैल्यूएशन फीस वापस कर दी जाएगी।
ये भी देखें :
अंतिम परिणाम ही मान्य होगा
बता दें कि बोर्ड ने यह साफ कहा है कि री-इवैल्यूएशन के बाद जो भी नंबर मिलेंगे, वही फाइनल माने जाएंगे। इसमें नंबर बढ़ भी सकते हैं, घट भी सकते हैं या वैसे के वैसे भी रह सकते हैं। जो नया रिजल्ट आएगा, वही अंतिम होगा और उसे ही आधिकारिक रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा।

