Site icon Dainik Savera Times

CBSE Result 2025 : इस महीने जारी होंगे 10वीं और 12वीं के रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक

नेशनल डेस्क : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में लाखों छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं, और अब वे अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सीबीएसई बोर्ड ने फिलहाल परिणाम घोषित करने की तारीख के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इस वर्ष के परिणाम मई के मध्य तक आने की संभावना जताई जा रही है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

CBSE रिजल्ट की संभावना

यदि हम पिछले वर्षों के पैटर्न को देखें तो सीबीएसई मई के दूसरे सप्ताह में परिणाम घोषित करता आया है…

इसी आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि 2025 में भी परिणाम मई के मध्य तक आ सकते हैं। हालांकि, यह एक अनुमान है और सीबीएसई की ओर से कोई आधिकारिक तारीख नहीं दी गई है।

CBSE बोर्ड परीक्षा 2025

इस साल की सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से शुरू हुई थीं। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 18 मार्च 2025 तक चलीं, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 4 अप्रैल 2025 को समाप्त हुईं। अब छात्र न  तीजों के लिए तैयार हैं और अपनी मेहनत का फल देखना चाहते हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले, छात्र-छात्राओं को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाना होगा:
  2. रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें: वेबसाइट पर पहुंचने के बाद, छात्रों को होमपेज पर रिजल्ट लिंक दिखाई देगा। वहां पर कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें, जो आपके लिए उपयुक्त हो।
  3. रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें: लिंक पर क्लिक करने के बाद, छात्रों को रोल नंबर और जन्मतिथि जैसे विवरण दर्ज करने होंगे। ये जानकारी आपको आपके एडमिट कार्ड पर मिलेगी।
  4. रिजल्ट देखें: सभी विवरण सही से भरने के बाद, आपके परिणाम स्क्रीन पर दिख जाएंगे। अब आप अपने स्कोर और ग्रेड को ध्यान से देख सकते हैं।
  5. डाउनलोड और प्रिंट आउट लें: रिजल्ट चेक करने के बाद, आप अपने परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट आउट ले सकते हैं। यह प्रिंटआउट अस्थायी रूप से आपके दस्तावेज़ के रूप में काम आ सकता है, जब तक कि आपके स्कूल द्वारा आधिकारिक मार्कशीट नहीं दी जाती।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें, ताकि रिजल्ट की तारीख की जानकारी सही समय पर मिल सके। अनाधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर विश्वास न करें और केवल सीबीएसई की वेबसाइट से ही रिजल्ट चेक करें।

Exit mobile version