Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Soren ने राज्य की शिक्षा प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए किए 6 पोर्टल शुरू

February 18, 2025

CM Soren ने राज्य की शिक्षा प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए किए 6 पोर्टल शुरू

रांची : झारखंड के Chief Minister Hemant Soren ने विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के कामकाज को सुचारू बनाने के वास्ते उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत मंगलवार को छह पोर्टल शुरू किये। सोरेन ने रांची विज्ञान केंद्र में एक नवाचार केंद्र का भी उद्घाटन किया और नए रांची विश्वविद्यालय परिसर और प्रस्तावित साइंस सिटी के मॉडल का अनावरण किया। सोरेन ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हम उच्च शिक्षा में एक नई दिशा की ओर बढ़ रहे हैं। उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत आने वाले विश्वविद्यालयों समेत सभी विश्वविद्यालयों में कामकाज को आसान बनाने के लिए ऑनलाइन सुविधाएं शुरू की गई हैं।’’ ये छह पोर्टल वेतन निर्धारण और सत्यापन, शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए सीएम फेलोशिप योजना, प्रशिक्षुता प्रबंधन प्रणाली, निजी विश्वविद्यालय प्रबंधन प्रणाली, अनुदान-वित्त रहित महाविद्यालय (गैर-वित्तपोषित महाविद्यालय अनुदान पोर्टल) और शिक्षण प्रबंधन प्रणाली हैं।

रांची में वैज्ञानिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा

इस अवसर पर रांची विश्वविद्यालय के प्रस्तावित नए भवन के मॉडल का अनावरण किया गया। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, विश्वविद्यालय का नया अत्याधुनिक परिसर चेदी में 87 एकड़ में बनेगा, जिस पर कुल लागत 1,100 करोड़ रुपये आयेगी। विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘ इस नए परिसर में राज्य के 30,000 विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ शिक्षा प्रदान की जाएगी।’’ इसके अलावा रांची स्थित क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र को ‘साइंस सिटी’ के रूप में उन्नत करने के लिए 270 करोड़ रुपये की परियोजना भी तैयार की गई है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि इसका निर्माण 25 एकड़ क्षेत्र में किया जाएगा। इसके निर्माण से रांची में वैज्ञानिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें